फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weather stopped trains speeding, passengers upset

Deoria News: मौसम ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हुए परेशान

Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Weather stopped trains speeding, passengers upset
सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस समेत करीब 10 ट्रेनें विलंब से देवरिया सदर व भटनी जंक्शनपर पहुंचीं।
इसके चलते पूरे दिन यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे। वहीं देवरिया सदर और बैतालपुर रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर प्रस्तावित इंजीनियरिंग मरम्मत कार्य भी मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। बारिश और खराब मौसम की वजह से रेलवे प्रशासन तय समय पर ट्रैक ब्लॉक नहीं ले सका। इससे मरम्मत कार्य टालना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पहले से ही सोमवार को अप लाइन पर ब्लॉक लेने की तैयारी थी। इसके लिए तकनीकी टीमों को भी तैनात किया गया था, मगर सुबह से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने कार्य में बाधा डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से ब्लॉक लेने का निर्णय आखिरी समय पर निरस्त कर दिया गया। इसकी वजह से न केवल मरम्मत कार्य में देरी हुई, बल्कि पहले से अलर्ट किए गए यात्रियों और रेल कर्मचारियों को भी असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed