फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   weather hot

Deoria News: अप्रैल के पहले सप्ताह की गर्मी ने कराया मई-जून का एहसास, अभी और चढ़ेगा पारा

Wed, 03 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather hot
चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करती युवती।संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

25 से 30 किमी की रफ्तार से चली हवा, 38 डिग्री पर रहा तापमान
अगले तीन दिन तापमान पहुंचेगा 40 के पार, न्यूनतम में भी होगी वृद्धि
दिन बढ़ने के साथ बढ़ता रहा तापमान और पछुआ का जोर
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अप्रैल के पहले सप्ताह ने मई और जून की गर्मी का एहसास करा दिया है। 31 मार्च से ही मौसम अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ने पर आमादा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा के थपेड़े परेशान करते रहे। सोमवार की तरह मंगलवार को पूरे दिन पछुआ हवा 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण दोपहर में लोग कम निकले। वहीं, सड़कों पर उड़ती धूल राहगीरों और बाइक चालकों को परेशान करती रही। इधर, जिले में कई जगहों पर आग की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ। इधर, तेज धूप और पछुआ हवा ने किसानों को चिंतित कर दिया है। अब भी जिले में 20 फीसदी गेहूं की फसल हरी है। दाना तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में हवा के कारण गेहूं के दाने जल्द सूख जाएंगे। इससे उपज में कमी आने की आशंका है।

दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ता रहा तापमान और पछुआ का जोर
सोमवार की तरह मंगलवार की सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री, 10 बजे 32 डिग्री, 12 बजे से दोपहर चार बजे तक 38 डिग्री से ऊपर रहा। इसी प्रकार पछुआ हवा की रफ्तार भी सुबह 9 बजे 2 किमी, 12 बजे 26 किमी तथा एक बजे से पांच बजे तक 30 किमी प्रति घंटा रही। शाम सात बजे तक हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटे बनी रही।
विज्ञापन


कल से तीन दिन लगातार चढ़ेगा पारा, 40 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तापमान चढ़ेगा। पछुआ हवा की रफ्तार में कमी नहीं होगी। इसके बावजूद 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार को तापमान में इजाफा होगा। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को अधिकतम 40 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान जहां 40 से ऊपर तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार गर्मी तोड़ेगी सारे रिकाॅर्ड
देवरिया। हर वर्ष गर्मी का मौसम अप्रैल के मध्य में शुरू होता था, लेकिन इस बार मार्च से ही देखने को मिल रहा है। अप्रैल में ही जिले में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में इस साल माना जा रहा है कि गर्मी का मौसम समय से पहले आ गया है।


हीट वेव को लेकर लापरवाही से हो सकती है परेशानी
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान बढ़ा है। दिन में धूप सहन नहीं हो रही है। इसको लेकर सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। हीट वेव के मामूली लक्षण वाले मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम विभाग ने तेज गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की है। सामान्य से पारा बढ़ने और हीट वेव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसकी चपेट में आने से मांसपेशियों में ऐंठन, बुखार, अधिक प्यास, थकान व कमजोरी महसूस होना, चक्कर, उल्टी-दस्त, सिर में भारीपन व दर्द, मानसिक असंतुलन, बीपी शुगर अप-डाउन, पेशाब कम आना, अधिक पसीना व त्वचा चिपचिपा होती है। हालांकि, अभी इस तरह के मरीज नहीं आ रहे हैं, लेकिन मामूली लक्षण उल्टी-दस्त, बुखार, शरीर, सिर दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी और ओपीडी में करीब 50 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर दवा दे रहे हैं। गर्मी को लेकर सतर्कता जरूरी है।
कोट
गर्मी बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। शरीर में पानी की मात्रा कम न हो और खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हल्का सुपाच्य भोजन करें। अधिक तेल, घी, मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है। बाहरी चीजों व फास्ट फूड का सेवन न करें। बीपी, शुगर की नियमित जांच कराते रहें। इलाज कराने के लिए अस्पताल में सुबह ठंडे में आएं। लक्षण मिलने पर तत्काल अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
-डॉ. विजय कुमार गुप्ता, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज

हीट वेव को लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल में इलाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। गर्मी में तेज धूप से बचने की जरूरत है। अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। परेशानी होने पर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दें। छायादार ठंडे स्थान व पंखे के नीचे ले जाकर लिटाएं, पानी से हाथ-पैर धोएं, गीले कपड़े से पोछें, पानी व ओआरएस का घोल, नींबू पानी नमक का घोल पिलाना चाहिए। साथ ही मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
गर्मी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
वसंत ऋतु चल रही है। पर इस समय गर्मी तेज हो गई है। इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खाली पेट धूप में न निकलें, घर से हल्का भोजन और प्रचुर मात्रा में पानी पीकर ही निकलें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना चाहिए। धूप में सिर व पूरा शरीर ढक कर ही चलें। चाय, काफी के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड व बासी भोजन से परहेज करें। गर्मी से बचाव के लिए गुलकंद, खस का शर्बत, छाछ आदि लें। कोल्ड डि्रंक, धूम्रपान, एल्कोहल से परहेज करें।
-डॉ. सृजन राय, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed