फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weather became pleasant due to rain, relief from heat

Deoria News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 27 Sep 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Sep 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसकी वजह से पारा नीचे लुढ़क गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात में ठंड का एहसास भी होने लगा है। जिले के कुछ क्षेत्रों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। नाली उफना गई और सड़क पर पानी फैल गया। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। फसल के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है, जबकि पक कर तैयार फसलों को क्षति पहुंची है।
दो दिन से मौसम ने करवट ली है। बुधवार को बदली छाई रही। हल्की बारिश हुई, पर उमस रही। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह दस बजे के बाद बारिश शुरू हुई। दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे एक सप्ताह की तेज धूप व गर्मी से लोगों को राहत मिली। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की तरफ जाने वाली सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई। नगर क्षेत्र में जुड़े नए कुछ क्षेत्रों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

बरहज नगर-क्षेत्र में दो दिन से काले बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से नगर के प्रमुख जगहों की नाली उफना गई, जिससे पानी सड़क पर फैल गया। मौसम खुशगवार होने के साथ किसानों को राहत मिली है। बारिश से थाना मार्ग पर एक धर्मशाला, पोस्ट आफिस के पास, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड पर नाला जाम होने से पानी सड़क पर फैल गया था। लोगों को मजबूती में गंदे पानी से गुजरना पड़ा। रेलवे स्टेशन मार्ग के टूटने से जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर गया। नगर की प्रमुख सड़कों के अलावा अधिकांश वार्डों में पानी जमा हो गया था। बारिश से कपरवार, भलुअनी, मगहरा, गड़ेर, वीरपुर मिश्र, सोनाड़ी, देवपार, पैना, करुअना आदि क्षेत्रों में खेतों में बारिश का पानी लग गया था। बरांव क्षेत्र में कुछ किसानों की पक कर तैयार फसलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी क्षेत्र में दोपहर से हुई बारिश से आमजन जीवन खुशनुमा हो गया। कड़ी धूप व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। तरकुलवा क्षेत्र में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हवा के साथ हुई बारिश से न सिर्फ मौसम ठंडा हो गया, बल्कि लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आई। बृहस्पतिवार को विकास खंड के नरायनपुर, सोहनरिया, मुड़िकटवा, महुआपाटन, हरैया, कनकपुरा, जलुआ, जमुनी, तरकुलवा, बेलही, मठिया महावल, मठिया रत्ती, महुआरी, बालपुर श्रीनगर, कोंहवलिया, परासखांड आदि गांवों और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है।
--------
बारिश फसलों के लिए संजीवनी
- बारिश से किसानों में खुशी है। धान की खेती में थोड़ा दम आएगा। बारिश न होने से फसलें बर्बाद हो रही थीं। किसान पंपसेट से धान के फसल की सिंचाई कर रहे थे। बारिश सूख रही फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

किसानों का कहना था कि सूखा पड़ने से फसलें बर्बाद हो रही थीं। यह बारिश फसल के लिए लाभदायक होगी। तरकुलवा के जलुआ गांव के किसान रविशंकर सिंह का कहना था कि बारिश हल्की हुई है, लेकिन फसलों के लिए संजीवनी का काम की है। फसलें लहलहाने लगी हैं, जो किसान धान की सिंचाई कर रहे थे, उनको काफी फायदा हुआ है। कनकपुरा गांव के किसान राजकुमार ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा होने के साथ गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान है। यदि यह सही निकली तो धान की पैदा ठीक हो जाएगी, जबकि भाटपाररानी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से मक्का की खेती काफी प्रभावित हुई है। उधर बरहज क्षेत्र के बरांव क्षेत्र में कुछ किसानों की पक कर तैयार फसलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed