फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Waves of red skirt up in gagara

लाल निशान से ऊपर घाघरा की लहरें

Thu, 21 Jul 2016 10:33 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 21 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Waves of red skirt up in gagara
जमुआर नाले की पानी में डूबा किसानों का फसलें। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। घाघरा और छोटी गंडक नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। स्वचलित फाटक से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे घाघरा नदी की पानी से जमुआर नाला उफान पर आ गया है।
विज्ञापन



इससे 100 एकड़ से अधिक किसानों की फसल पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा लार के रतनपुरा गांव के समीप बंधे से पानी का रिसाव हो रहा था, जिसे बंद कराया गया। घाघरा नदी खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा नदी के किनारे बसे गांव देवसिया के समीप बाढ़ विभाग के तरफ से स्वचलित फाटक लगाया गया है।
विज्ञापन



नदी में पानी भरने पर वह बंद हो जाता है और जमुआर नाले में पानी बढ़ने पर खुल जाता है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इस वर्ष फाटक के पास सफाई नहीं कराया गया। इसके चलते फाटक पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते घाघरा नदी का पानी जमुआर नाले में जा रहा है। जमुआर नाला भरने से तेलियां कला, अकुबा, मईल, नरियाव, बलहा, पिपरा पाठक, पिपरा बांध समेत 24 किसानों की करीब 100 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई हैं। शिकायत पर पहुंचे बाढ़ विभाग के जेई स्वचलित फाटक को ठीक कराने का प्रयास किया। बावजूद इसके पूरी तरह फाटक बंद नहीं हुआ।



जेई की मानें तो स्वचलित फाटक से हल्का पानी का रिसाव होता है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है। वहीं छोटी गंडक नदी के गढ़वा-परासी चकलाल बंधे का निरीक्षण जेई ने किया। रतनपुरा गांव के समीप हो रहे बंधे से रिसाव को ठीक कराया। तुर्तीपार स्थित केन्द्रीय जल आयोग के पैमाने के अनुसार घाघरा नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस बाबत बाढ़ विभाग के जेई पीपी आनंद ने बताया कि रतनपुरा गांव के समीप पानी का रिसाव हो रहा था। उसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed