{"_id":"69c2ee60c0c979ca5209bb5b","slug":"water-tanks-turned-showpieces-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-177733-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी की टंकियां बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी की टंकियां बनी शोपीस
विज्ञापन
निर्माणधीन पानी की टंकी।
बरहज। गांवों में हर घर जल योजनांतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसमें कुछ बनकर तैयार हो गई हैं, लेकिन उनसे आपूर्ति अभी तक नहीं हो रही है। अधिकांश गांवों में बन रही पानी की टंकियां अधूरी पड़ी हैं।
इससे लोगों को साधारण हैंडपंप से प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। निर्माणाधीन पानी की टंकियों पर कार्य ठप होने से सामान खराब हो रहे हैं। जिससे लोगों में मायूसी है। गड़ेर गांव में करीब 326.36 लाख की लागत से छह अप्रैल 2022 को पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लोगों के अनुसार जिसे 18 माह में बनकर तैयार हो जाना था। जो आज भी अधर में है। गांव के लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा विगत छह माह पूर्व कार्य बंद कर छोड़ दिया गया। पानी की टंकी का निर्माण कार्य ठप हो जाने से सीमेंट की बोरियां आदि खराब हो रही हैं।
गांव की आबादी करीब 3000 है। जहां सभी जाति-धर्म के लोग निवास करते हैं। पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण न होने और सप्लाई शुरू न होने से लोग साधारण हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। तहसील क्षेत्र के दुबौली आदि गांवों में भी विभाग की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लेकिन परियोजना अधर में होने से लोगों में मायूसी है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।