{"_id":"65357588629761ac6b092177","slug":"water-tank-becomes-showpiece-people-forced-to-drink-contaminated-water-deoria-news-c-208-1-deo1001-11159-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शोपीस बनी पानी की टंकी, दूषित जल पीने को लोग मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शोपीस बनी पानी की टंकी, दूषित जल पीने को लोग मजबूर
विज्ञापन
-पाइप में लीकेज के नाम पर किए लाखों खर्च फिर भी समस्या बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पंचायत बरियारपुर वार्ड नंबर 11 वनहवा टोला में आम लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए 12 वर्ष पूर्व बनी टंकी से आज तक सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। पाइपों में अनेक स्थानों पर लीकेज होने कारण आपूर्ति बार- बार बाधित होती रही है । जिम्मेदार भी समस्या को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर पंचायत बरियारपुर जब ग्राम सभा था, तब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2010-11 में बनहवा टोला और वर्तमान के वार्ड नंबर 11 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। जिसमें जलापूर्ति शुरू होने के बाद से ही पाइपों में लीकेज होने की समस्या आती रही और मरम्मत कर जैसे- तैसे काम चलता रहा । जो तत्काल में कई माह से बंद पड़ी हुई है। आज नगर पंचायत बरियारपुर की पानी टंकी जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के निर्माण में ठेकेदार की ओर से लापरवाही से कार्य किया गया और लोकल पाइप लगाई गई, जो शुरू से ही पानी का दबाव बनने पर फट गई। समय निकलता गया और आज पाइप लाइनों में सैकड़ों स्थान पर लीकेज होने के कारण एक साल से पानी की टंकी बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पानी की टंकी की पाइपों में करीब 35 जगहों पर पाइप फटा हुआ है, जिसे शीघ्र ही सही कराकर नगरवासियों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया जाएगा।
-अमिताभ मणि त्रिपाठी, ईओ