फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   water supply will be continue

Deoria News: होली पर बढ़ा जलापूर्ति का समय, कंट्रोल रूम नंबर जारी

Tue, 07 Mar 2023 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Mar 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
water supply will be continue
होली के दिन सुबह चार से दो और दोपहर तीन से रात दस बजे तक होगी जलापूर्ति, कंट्रोल रूम नंबर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली त्योहार पर नगर पालिका ने शहर में जलापूर्ति का समय बढ़ा दिया है। साथ ही किसी को कोई असुविधा होने पर जलकल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं, पंप ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यदि कार्य में उदासीनता बरतते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
होली पर जलकल विभाग ने मंगलवार और बुधवार को जलापूर्ति का समय बढ़ा दिया है। दो दिन होने वाली जलापूर्ति सुबह चार से दोपहर दो बजे और दोपहर बाद तीन से रात दस बजे तक की जाएगी। इसके लिए पंप आपरेटरों को निर्देश दिए गए हैं। साथ किसी वजह से आपूर्ति बाधित होने व फाल्ट की समस्या आने पर तत्काल कंट्रोल रूम सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए सहायक अभियंता जल परमानंद मिश्र, लिपिक पुरुषोत्तम सिंह, पाइप लाइन फिटर सुभाष चंद्र, कंपयूटर आपरेटर रवि कुमार पटवा व पंप अटेंडेंट मनोज मणि के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है, ताकि उसे शीघ्र ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली त्योहार पर किसी भी प्रकार की किसी को समस्या न हो इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। जलापूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए पंप आपरेटरों को निर्देश दिए गए हैं। जलापूर्ति का समय बढ़ाया गया है। कंट्रोल रूम भी जलकल कार्यालय में बनाया गया है। यहां सूचना मिलने पर गड़बड़ी दूर कराई जाएगी।
-रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका

कंट्रोल रूम में तैनाती नंबर
परमानंद मिश्रा, सहायक अभियंता, जल 9838498583
पुरुषोत्तम सिह सहायक अभियंता, जल 8299039360
सुभाष चंद्र सिंह सहायक अभियंता, जल 8546032537
रवि कुमार पटवा सहायक अभियंता, जल 9161827851
मनोज मणि सहायक अभियंता, जल 8765170697
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed