फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water level low in Sarayu in Bhagalpur, stable in Barhaj

Deoria News: भागलपुर में सरयू का घट रहा जलस्तर, बरहज में स्थिर

Tue, 21 Jul 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Water level low in Sarayu in Bhagalpur, stable in Barhaj
देवरिया। भारी बारिश के बीच सरयू के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में वृद्धि नहीं दर्ज की गई। भागलपुर में सरयू का जलस्तर घट रहा है। वहीं बरहज में सरयू का पानी स्थिर है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों को राहत मिली है। वहीं जिले में हो रही बारिश को लेकर बाढ़ विभाग सजग है।
विज्ञापन


भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के जलस्तर में उतार का सिलसिला जारी है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, मंगलवार शाम नदी का जलस्तर 62.42 मीटर रिकार्ड किया गया। यह मीटर पर अंकित लाल निशान 64.10 मीटर से 1.68 मीटर नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि नदी का जलस्तर 48 घंटे से कम हो रहा है लेकिन बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है। गेज पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed