{"_id":"684486119c5a646c55064298","slug":"water-from-jalkal-flowing-in-drains-crisis-in-one-thousand-houses-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-155516-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नालियों में बह रहा जलकल का पानी, एक हजार घरों में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नालियों में बह रहा जलकल का पानी, एक हजार घरों में संकट
Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया खास मुहल्ले में पाइप फटने से बर्बाद हो रहा पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गैस पाइपलाइन शहरियों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। देवरिया खास मोहल्ले में जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त होने से एक हजार घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है।
मोहल्ले के लोगों को दूसरे जगहों से पानी लाकर दैनिक कार्य करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढा खोदने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी भी हो रही है। एक जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर पालिका ने गैस पाइपलाइन की खोदाई पर रोक लगा दी है। जिले में दिसंबर 24 गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान कई काॅलोनियों में जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। लिहाजा पानी की समस्या खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद ने गैस पाइपलाइन बिछाने का जमकर विरोध किया था। इसके बाद से काम को बंद करा दिया गया। देवरिया खास, टीचर काॅलोनी, बरईटोला, स्वामी विवेकानंद काॅलोनी में लंबे समय से पानी का संकट चल रहा है। भुजौजी काॅलोनी में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जलकल के पाइप में गैस पाइपलाइन डाल दिया गया। इसके चलते पानी की आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है।
मोहल्ले के लोग सरकारी हैंडपंप या चापाकल से पानी निकालकर काम निपटाने के लिए मजबूर हैं। सबसे अधिक समस्या उन लोगों को हो रही है जिनके घरों में मोटर या पंप का प्रबंध नहीं है। परशुराम चौराहा से पश्चिम भुजौजी की तरफ जाने वाले मार्ग पर दक्षिण दिशा में नाला निर्माण के दौरान दो जगह जलकल का मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल की आपूर्ति ठप थी।