फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tank testing complete; households have been waiting for water for two years.

Deoria News: टंकी का परीक्षण पूरा, घरों में दो साल से पानी का इंतजार

Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tank testing complete; households have been waiting for water for two years.
रुद्रपुर। एकौना क्षेत्र के दोआबा के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दो साल से इंतजार करना पड़ रहा है। हर घर नल-जल मिशन योजना से बनने वाली टंकी से अब तक पानी की सप्लाई शुरु नहीं हो पाई है। भेड़ी गांव में करीब पांच करोड़ की लागत की योजना बजट के अभाव में अधूरी पड़ी है। टंकी से पानी का परीक्षण होने के बावजूद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया और पाइप बिछाने के नाम पर ग्राम सभा में सड़क खोद कर छोड़ दी गई है। अब ग्रामीण टंकी निर्माण की जांच कराने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

पांच साल पहले राप्ती नदी के किनारे बंधे के समीप टंकी का निर्माण शुरु हुआ। करीब दो साल में पानी की टंकी बनने के बाद हर घर तक पानी की सप्लाई पहुंचाने को सड़क खोद कर पाइप भी बिछा दी गई। पाइप बिछाने के दो साल बाद भी भेड़ी और बकरुआ गांव के लोग शुद्ध पेयजल को तरस रहे है। ग्रामवासी त्रियुगी नरायण शुक्लाख्शिख्पंकज शुक्ला शिवाकांत शुक्ला, प्रकाश नारायण, रामाशंकर यादव, टुनटुन यादव, रामसेवक, सर्वेश, मणि शंकर शुक्ला सूरज शुक्ला आदि ने कहा कि गांव के लोगों को हर दिन शुद्ध पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। सड़क खोद देने से बरसात में गांव की सूरत भी बिगड़ गई है। पेयजल की समस्या को लेकर तहसील पर शिकायत की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed