फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water foot of transformer installed in CHC, monitoring of patients disrupted

Deoria News: सीएचसी में लगे ट्रांसफाॅर्मर की जली खूंटी, मरीजों की जांच रही बाधित

Wed, 15 Jul 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water foot of transformer installed in CHC, monitoring of patients disrupted
लार। सीएचसी परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी मंगलवार की सुबह जल गई। ऐसे में अस्पताल परिसर में लो-वोल्टेज की समस्या रही। वोल्टेज के अभाव में एक्स-रे सहित अन्य जांच प्रभावित रही।
विज्ञापन

ओपीडी कक्ष में उमस भरी गर्मी से डॉक्टर और मरीज परेशान रहे। शिकायत के बाद पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद मरीजों की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

लार सीएचसी में क्षेत्र के अलावा बिहार के सीमावर्ती गांवों के मरीज भी इलाज कराने आते हैं। सुबह पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। लाइन में लग कर तीमारदार पर्ची लेकर ओपीडी कक्ष में पहुंचे। जहां डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रियंका व डॉ. आनंद प्रकाश मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी बीच ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में लगे पंखे, कूलर और एसी बंद हो गए। डॉक्टर और मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। इलाज कराने आई बालसुधा, ओम दूबे, स्वाति सिंह और सोनू को हड्डी संबंधित परेशानी थी। डाॅक्टर ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे कक्ष में पहुंचने पर लैब टेक्नीशियन ने बताया कि लो-वोल्टेज की वजह से मशीन बंद है।

वोल्टेज के अभाव में दंत विभाग और पैथाेलॉजी में भी कोई काम नहीं हुआ।
मरीज नंबर लगाकर वोल्टेज आने का इंतजार करते रहे। उधर बिजली के अभाव में जेई और महिला वार्ड में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान नजर आए। चिकित्साधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जल जाने से दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed