{"_id":"6324c51670df0f03477493bc","slug":"water-filled-in-the-potholes-of-the-road-traffic-became-difficult-salempur-news-gkp450734325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल
विज्ञापन
पीएचसी भाटपाररानी परिसर में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : DEORIA
सड़क के गड्ढों में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल
तीन दिन के अंदर हुई 200 मिलीमीटर बारिश
सलेमपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से चारों तरफ जल भराव हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, वहीं गांवों में कीचड़ से सराबोर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। नगर के सेंट जेवियर्स रोड पर पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से नगर के लोगों व राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को 49.6 मिलीमीटर, बृहस्पतिवार को 62.8 व शुक्रवार को 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। केंद्रीय जल आयोग के नदावर स्थित कार्यालय के मुताबिक तीन दिन के अंदर करीब 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। नगर में सबसे खराब स्थिति चेरो रोड व सेंट जेवियर्स रोड की है। इस सड़क पर चलना लोगों को मुश्किल हो गया है। चेरो रोड से लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चे जाते हैं। वहीं सेंट जेवियर्स रोड से सेंट जेवियर्स, जीएम एकेडमी, एमके सेंट्रल एकेडमी, स्कालर्स पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल के बच्चे पढ़ने जाते हैं। सोहनाग मोड़ से जीएम एकेडमी व सेंट जेवियर्स रोड पर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर और गड्ढायुक्त होने के चलते जल भराव हो गया है। हर रोज लोगों के घायल होने की स्थिति आ रही है। स्टेशन रोड के गड्ढों में कीचड़ व गंदे पानी से रेलवे स्टेशन, तहसील, ब्लॉक व अस्पताल जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ईओ पंकज कुमार ने बताया कि अभी हाल ही में उनकी तैनाती यहां हुई है। बजट आने पर सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव
भाटपाररानी। पिछले कई दिनों से रात और दिन में हो रही जोरदार बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। अनवरत हो रही बारिश से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी परिसर, तहसील परिसर, ब्लॉक परिसर में जलभराव हो गया है, जिससे अपने कार्यों के लिए आए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर के शिव मंदिर रोड, सोहनपार, रामपुर लिटिहा में कई स्थानों पर तथा डोमडीह वार्ड के लाखोपार जाने वाली गड्ढामय सड़क में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में जलभराव से रोगियों को अंदर आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक परिषदीय विद्यालयों बनकटा मिश्र, बीआरसी भाटपाररानी, जावाडीह, टीकमपार आदि के परिसर में जलभराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ही सोहनपुर बाजार, गजहरवा परसिया छितनी सिंह मार्ग, भाटपाररानी भटनी मार्ग, भिंगारी कुकुरघाटी मार्ग आदि पर कई जगह जलभराव होने से सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों ने शासन प्रशासन से इससे निजात दिलाने की मांग की है।