फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Water crisis ends in Bhujauli Colony, supply resumes

Deoria News: भुजौली कॉलोनी में पानी का संकट खत्म, सप्लाई शुरू

Tue, 25 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water crisis ends in Bhujauli Colony, supply resumes
भुजौली रोड पर पाइप लाइन ठीक करने के बाद मिट्टी की भराई करता कारीगर, फोटो संवाद
देवरिया। भुजौली कॉलोनी में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन 8 दिन के बाद मंगलवार को ठीक हो गई। इससे पानी का संकट दूर हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर में गैस कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान 8 दिन पहले भुजौली रोड पर कई जगह पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते इंदिरा नगर, मुंशी गोरखनाथ वार्ड, उमानगर, देवरिया खास में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

इससे लोग पानी के लिए तरस गए। काफी मशक्कत के बाद पाइप बिछाने वाले ठेकेदार ने रविवार को पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन जगह-जगह पाइप टूटने से इसको ठीक करने में दिक्कत होने लगी। कंपनी ने करीब 45 फीट नई पाइप लाइन डाल दी। इसको जोड़ने में दो दिन लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुआ पाइप जोड़ने का काम मंगलवार की दोपहर में जाकर पूरा हुआ।
मुंशी गोरखनाथ टोला वार्ड निवासी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक कमलेश्वर सिंह ने बताया कि गैस कंपनी को सेवानिवृत्त नगरपालिका के प्लंबर मिले, तब जाकर पाइप जोड़ी जा सकी।
बीते आठ दिन हमें शुद्ध पानी नहीं मिल सका। आरओ प्लांट से पानी लेकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed