फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Warrant issued for three accused who violated court order

Deoria News: न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने वाले तीन आरोपितों को वारंट जारी

Wed, 27 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued for three accused who violated court order
सलेमपुर। शांति भंग के एक मामले में तीन आरोपितों को न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किए जाने के मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट ने वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

उप जिला मजिस्ट्रेट दिशा श्रीवास्तव ने खुखुंदू थाने को वारंट के नोटिस की कापी देते हुए यह आदेश दिया है कि आरोपित खुखुंदू थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव निवासी प्रियव्रत तिवारी‚ सुभाष तिवारी व कंहैया तिवारी को खुखुंदू पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। जिसमें एक पक्ष द्वारा इनसे जान माल की खतरा की बात कहे जाने पर उप जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपित तीनों लोगों को प्रतिदिन उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में उपस्थिति दर्ज करानी है। इसका उलंघन किए जाने पर उप तीनों के विरूद्ध वांरट जारी की है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया की न्यायालय के आदेश का पालन न किए जाने पर वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed