फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   warned to complete project till jue

डीएम ने किया निर्माणाधीन अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल का निरीक्षण, जून तक परियोजना पूर्ण करने की हिदायत

Wed, 18 May 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
warned to complete project till jue
डीएम ने किया निर्माणाधीन अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल का निरीक्षण, जून तक परियोजना पूर्ण करने की हिदायत
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सुभाष चौक के निकट निर्माणाधीन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने 30 जून तक परियोजना को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित है। इसमें समयबद्धता एवं गुणवत्ता का अनुपालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल देवरिया की ऐतिहासिक धरोहर है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है। यहां बनने वाले म्यूजियम में जनपद में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे जनपदवासियों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माणाधीन परिसर में पड़े मलबे को हटाने के संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया। उन्होंने प्रत्येक निर्माण बिंदुओं का गहनता पूर्वक अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि महज 14 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जनपद के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी स्मृति में बन रहे हेरिटेज स्थल को भव्य रूप दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed