{"_id":"648c9f60444dd4b5f70d2556","slug":"wards-will-shine-work-will-be-done-for-road-and-drainage-deoria-news-c-208-1-deo1002-8-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जगमगाएंगे वार्ड, सड़क और जलनिकासी के लिए होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जगमगाएंगे वार्ड, सड़क और जलनिकासी के लिए होंगे काम
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री नगर नव सृजन योजना के तहत नए आठ वार्डों के विकास पर खर्च होंगे 10 करोड़
- सड़क, नाली पथ प्रकाश, अस्थायी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए नगर पालिका ने शासन को भेजा है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के नवसृजित आठ वार्डों के विकास के लिए नगर पालिका पिछले कार्यकाल से ही कार्ययोजना बनाने में जुटी है। पहले फेज में मुख्यमंत्री नगर नव सृजन योजना से मिली धनराशि से कई जगहों पर पथ प्रकाश व सड़क नाली का निर्माण हुआ है। शेष 10 करोड़ के प्रस्ताव को शासन से शीघ्र मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पार्क, खेल के मैदान, अस्थायी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड, ओपन जिम बनाने आदि कार्य कराए जाएंगे। इसका लाभ करीब 60 हजार नए शहरवासियों को मिलेगा।
नगर पालिका के सीमा विस्तार में 23 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ज्यादातर मुहल्लों में नाली न होने से जलनिकासी की समस्या बनी रहती है। दिन ढलते ही हर तरफ अंधेरा फैल जाता है। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। यही हाल सफाई व्यवस्था का भी है। न यहां सफाई कर्मियों की तैनाती है, न ही कूड़ा निस्तारण का इंतजाम है। इन गांवों को शहर का हिस्सा बने नौ माह गुजर गए हैं। विस्तारित क्षेत्र के आठ वार्डों से चुने गए सभासदों की मदद से नगर पालिका विकास की संभावनाएं तलाश रही है। पिछले कार्यकाल में नगर पालिका ने करीब तीन करोड़ की लागत से अलग-अलग जगहों पर पथ प्रकाश, सड़क नाली आदि कार्य कराए थे। 10 करोड़ का प्रस्ताव भी तीन माह पहले शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा नगर पालिका स्वयं के बजट से भी विस्तारित इलाकों में विकास के कार्य कराएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क-नाली
नवसृजित वार्डों से आए 80 सड़कों व नालियों के प्रस्ताव का आगणन तैयार करने में नगर पालिका के अधिकारी जुटे हुए हैं। इन पर करीब छह करोड़ खर्च का अनुमान है। इनमें वार्ड के संपर्क मार्गों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पथ प्रकाश : नवसृजित वार्डों को जगमग करने के लिए नगर पालिका ने 1825 जगह चिह्नित किया है। इसमें 75 जगहों पर 190 वाट के हाईमास्ट, 110 वाट के एक हजार प्रकाश बल्ब, 70 वाट के 500 व 35 वाट की 250 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इस पर चार करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
-- -- -- -- -- -
अस्थायी डंपिंग ग्राउंड : विस्तारित इलाके के प्रत्येक वार्ड में नगर पालिका दो-दो अस्थायी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी में है। निर्माण विभाग को इसके लिए आगणन तैयार करने को कहा गया है। इस पर करीब चार लाख की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -
पार्क और खेल के मैदान : पार्क, ओपन जिम और खेल का मैदान बनाने के लिए विस्तारित इलाकों में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने ग्राम सभा में मौजूद आबादी, चारागाह, जलाशय आदि भूमि पर पालिका का नाम दर्ज करने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है।
-- -- -- -- --
सफाई कर्मियों की तैनाती : प्रत्येक वार्ड में नगर पालिका फिलहाल तीन से चार सफाईकर्मी व एक-एक सफाई नायक की तैनाती कराएगी। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास होने के बाद आउटसोर्सिंग से कर्मचारी रखे जाएंगे। इन पर करीब छह लाख रुपये हर महीने अतिरिक्त खर्च आएगा।
-- -- -- -- -- --
हमें लंबे समय से शहरी सुविधाओं की आस थी। नगर पालिका को चाहिए कि सड़क-नाली, सफाई और पथ प्रकाश का इंतजाम शीघ्र कराए। - डीएन त्रिपाठी
-- -- -- -- -- -- -- -
विस्तारित इलाकों में जलनिकासी का इंतजाम न होना सबसे बड़ी समस्या है। इस पर नगर पालिका को विशेष जोर देना चाहिए। - दुर्गेश मिश्र, पिपरपाती
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मुख्यमंत्री नगर नव सृजन योजना के तहत पिछले कार्यकाल में सड़क, नाली व पथ प्रकाश के कार्य कराए गए थे। 10 करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसे शीघ्र मंजूरी मिलने की संभावना है। बजट आवंटित होते ही काम कराए जाएंगे। - अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया