फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voter verification process slows, with an average of only 24.46 percent of the work completed

Deoria News: वोटर सत्यापन में रफ्तार सुस्त, औसत 24.46 प्रतिशत ही हुआ काम

Sat, 21 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Voter verification process slows, with an average of only 24.46 percent of the work completed
देवरिया। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान की रफ्तार अभी सुस्त बनी हुई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 10,39,081 डुप्लीकेट मतदाताओं के सापेक्ष 2,54,181 का ही सत्यापन हो सका है। इस तरह औसत प्रगति महज 24.46 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार स्थिति पर नजर डालें तो सलेमपुर 55.84 प्रतिशत सत्यापन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद भलुअनी (31.46 प्रतिशत), लार (28.95 प्रतिशत) और भाटपार रानी (43.65 प्रतिशत) की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। वहीं बनकटा ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद (48.31 प्रतिशत) संतोषजनक प्रगति दिखाई है। दूसरी ओर बरहज (10.15 प्रतिशत), पथरदेवा (9.71 प्रतिशत), रामपुर कारखाना (14.71 प्रतिशत) और देवरिया सदर (11.77 प्रतिशत) में 15 प्रतिशत से कम सत्यापन हुआ है। तरकुलवा में 9.43 प्रतिशत और भटनी में 9.01 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। अब तक 13,664 मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि 78,490 मामले लंबित हैं। बीएलओ स्तर पर अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत सत्यापन समय से पूरा कर सूची को त्रुटिरहित बनाया जाए।
विज्ञापन

---
चेतावनी के बाद दिखा सुधार
दो दिन पहले डीएम दिव्या मित्तल ने इसकी समीक्षा की तो जिले की प्रगति बहुत खराब थी। 18 फरवरी को जारी आंकड़े के अनुसार जिले में कुल सत्यापन 20 प्रतिशत ही था, जिसके चलते प्रदेश में जिले की रैंकिंग 71 थी। इसके बाद डीएम ने 16 में 14 ब्लॉकों के नोडल अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख बिंदु
कुल डुप्लीकेट मतदाता: 10,39,081
सत्यापित: 2,54,181 (24.46 प्रतिशत)
हटाए गए: 13,664
लंबित: 78,490
-----
सलेमपुर सबसे आगे
ब्लॉकवार सत्यापन प्रतिशत (घटते क्रम में)
सलेमपुर – 55.84 प्रतिशत
बनकटा – 48.31 प्रतिशत
भाटपार रानी – 43.65 प्रतिशत
लार – 31.46 प्रतिशत
रुद्रपुर – 30.59 प्रतिशत
भलुअनी – 28.95 प्रतिशत
भटनी – 19.24 प्रतिशत
देवरिया सदर – 16.99 प्रतिशत
रामपुर कारखाना – 14.72 प्रतिशत
गौरी बाजार – 12.69 प्रतिशत
बैतालपुर – 11.77 प्रतिशत
देसही देवरिया – 11.73 प्रतिशत
पथरदेवा – 10.37 प्रतिशत
बरहज – 10.15 प्रतिशत
भागलपुर – 9.71 प्रतिशत
तरकुलवा – 9 प्रतिशत
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed