{"_id":"620e94d733412d380068c3a4","slug":"voter-awareness-campaign-driven-deoria-news-gkp4272800101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए किया जागरूक
भटनी। क्षेत्र के सेंट थॉमस एकेडमी पिपरा देवराज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक मतदान के लिए जागरूक किया। छात्रों ने हर घर अलख जगाकर लोगों को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई।
विद्यालय में प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल हर बूथ के मतदाताओं को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना होगा। मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए तीन मार्च को सभी मतदान करें। विधानसभा चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 80 फीसदी मतदाताओं को बूथ पर लाने के लिए युवतियों का योगदान महत्वपूर्ण है। हर घर की महिलाएं अक्सर मतदान नहीं करती हैं। उन्हें मतदान के दिन सबसे पहले बूथ पर ले जाने की जिम्मेदारी घर के युवकों की होगी। मारुत नंदन मिश्र ने कहा कि मतदान में सबकी सहभागिता ही अच्छी सरकार का निर्णय करती है। अपनी सरकार बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार प्रयोग करना चाहिए। हर मतदाता लोकतंत्र के निर्माण अपनी पहली जिम्मेदारी का पालन करने का संकल्प ले। इस दौरान वाद-विवाद तथा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने भी अपने परिवार के हर मतदाता को बूथ पर पहुंचाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य तरुणेंद्र मिश्र, शिवेंद्र प्रताप शाही, संदीप कुमार, लवजी गुप्त, आशुतोष साह, अबुल कैश, जितेंद्र यादव, उषा पांडेय, ज्ञानेंद्र मौर्य, कृष्णा गुप्त, ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।
‘जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान’
देवरिया। आजाद हिंद सेना वाहिनी की बैठक बृहस्पतिवार को कसया रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें मतदाता जागरुकता अभियान पर जोर दिया गया। संयोजक ऋषि पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता मतदाताओं को जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान के लिए प्रेरित करें। ईमानदार, कर्मठ और अच्छी छवि वाले नेताओं को मतदान करने से क्षेत्र और प्रदेश का विकास होगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करने से राजनीतिक दलों के लिए इमानदार चेहरा उतारने की मजबूरी हो जाएगी। इस दौरान ब्रह्मदेव तिवारी, आत्मदेव मणि, कृष्णमोहन पांडेय, रत्नेश, पवन वर्मा, एखलाक, आफताब कुरैशी, गुरुशरण पांडेय, विनोद शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मतदान के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भड़सरा में बीईओ रोहित पांडेय की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मौके पर कहा कि आपका मत स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है। जागरूक मतदाता बनकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। तीन मार्च शत प्रतिशत मतदान करें।
स्वीप नोडल श्रीराम गुप्ता, नोडल शिक्षक अरविंद राय व भोला चौधरी ने मतदाता जागरुकता गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक भोला चौधरी एवं श्रीराम गुप्ता ने मतदाता जागरुकता पर आधारित नाट्य मंचन किया। ब्लॉक गाइड कैप्टन सुनीता सिंह, प्रधानाध्यापिका फूल कुमारी मल्ल, स्मिता श्रीवास्तव, निशि सिंह, नीलम सिंह ने महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशुतोष यादव, ब्लॉक स्काउट मास्टर अरविंद सिंह , प्रधानाध्यापक अमलेश सिंह, नोडल शिक्षक वीरेंद्र यादव ने उपस्थित दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित करते हुए स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत- प्रतिशत मतदान के लिए अपील की। मौके पर मतदाता जागरुकता हस्ताक्षर अभियान एवं मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान भानू प्रताप मल्ल, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, राजीव रंजन यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।