फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vishwa Hindu Parishad

Deoria News: विहिप ने चार जिलों के प्रमुखों में अक्षत कलश का किया वितरण

Wed, 22 Nov 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad
सत्य नारायण मंदिर से पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम के दौरान कलश लेकर जाते विहिप कार्यकर्ता।
देवरिया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मंगलवार को अक्षत कलश वितरण का आयोजन मालवीय रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित हुआ। इसमें विभाग अंतर्गत देवरहा बाबा नगर देवरिया, कुशीनगर, पडरौना से आए हुए प्रमुखों को मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धर्मगुरुओं की उपस्थिति सौंपा गया। हनुमान मंदिर के महंत परमात्मा दास ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लंबे संघर्ष एवं लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण चल रहा है। जल्द ही रामलला की प्रतिष्ठा का शुभ अवसर आएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उपेंद्र शाही ने कहा कि 44 प्रांतों में अक्षत कलश भेजा गया है। यह पूरे देश में चार लाख गांवों तथा 10 करोड़ परिवारों में जाएगा। देवरिया जिले का अक्षत कलश विभाग चार जिलों में देवरिया, देवरहा बाबा नगर, कुशीनगर, पडरौना के प्रत्येक एक हजार गांवों में अक्षत वितरण करेगा। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निमंत्रण के तौर पर प्रत्येक परिवारों में दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विभागाध्यक्ष भरत अग्रवाल, गुरुद्वारे के ग्रंथी दामोदर सिंह, बह्मकुमारी, गायत्री परिवार के पीठाधीश्वर, पुरुषोत्तम मरोदिया, राम सिंह, पवन जायसवाल, तारकेश्वर शाही, अवध किशोर त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि निमंत्रण अक्षत कलश सलेमपुर पहुंची

सलेमपुर। श्रीराम जन्मभूमि निमंत्रण अक्षत कलश मंगलवार को जिला देवनगर सलेमपुर पहुंची। इसके लिए जिले से 11 की टोली बनाई गई। इसके बाद खंड, नगर, मंडल स्तर पर तथा ग्राम पंचायत स्तर टोलिया गठित कर दी गई है। जो इस अक्षत को लेकर घर-घर देखने के लिए आमंत्रित करेंगे। इस कलश को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता देवरिया से सलेमपुर लेकर आए। इसमें अखिलेश्वर, संतोष, जवाहर जायसवाल, नित्यानंद, अमरजीत, कृष्णा, सुमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed