फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vinod's in-laws house is in Deoria, police is keeping an eye

Deoria News: देवरिया में है विनोद की ससुराल, पुलिस रख रही नजर

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vinod's in-laws house is in Deoria, police is keeping an eye
देवरिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी विनोद उपाध्याय का ठिकाना देवरिया भी रहा है। जिले के कई बदमाश उसके नेटवर्क में शामिल रहे। ससुराल के अलावा देवरिया में कई रिश्तेदारियां भी उसकी हैं। इस वजह से विनोद का देवरिया अक्सर आना-जाना होता था। इतना ही नहीं विनोद के कई जमानतदार भी देवरिया के थे। बताया जाता है कि एनकाउंटर के बाद से उसके मददगार मोबाइल फोन से एक-दूसरे से संपर्क में हैं। पुलिस अब साइबर सेल के माध्यम से करीबियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

माफिया विनोद उपाध्याय ने जिले में नेटवर्क फैला रखा था। यहां के रहने वाले करीबी उसके ठेके को संभालते थे। उसके नेटवर्क से जुड़े लोग विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त कर उसपर कब्जा जमाते थे। मामला फंसने पर विनोद पंचायत करने भी आता था। वह अपनी हनक से मामले को सलटा था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ और गोरखपुर में रहने वाले जनपद के कुछ युवा उसके करीबी थे। उनकी अक्सर बात भी होती थी। कई उसके अवैध धंधे में भी शामिल रहे। माफिया के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में शहर के एक व्यक्ति ने जमानत ली थी। वहीं बस्ती में हुई एक घटना के मामले में शहर के दो लोग जमानतदार बने थे। अयोध्या में दर्ज एक मुकदमे में भी शहर का एक शख्स विनोद का जमानतदार बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश विनोद उपाध्याय की रिश्तेदारियां देवरिया में हैं। इसके अलावा उसके नेटवर्क में भी कई लोग रहे। जिले में उसके आने-जाने की भी सूचना थी। उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है। जरूरत पड़ने और कार्रवाई के क्रम में उनका नाम सामने आने पर पूछताछ भी की जा सकती है।
संकल्प शर्मा,
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed