फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers prevented the closure of illegal cuts on the highway and staged a protest.

Deoria News: हाईवे पर बने अवैध कट को बंद करने से ग्रामीणों ने रोका, प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers prevented the closure of illegal cuts on the highway and staged a protest.
 प्रदर्शन करते ग्रामीण-स्रोत ग्रामीण
खुखुंदू। हाइवे मार्ग पर परसिया भंडारी गांव के पास अवैध कट बंद करने पहुंचे मजदूरों को शुक्रवार को बिना अवैध कट बंद किए ही आगे बढ़ना पड़ा। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वहां बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर पहुंच धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यह मामला राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम तक जा पहुंचा। फिर उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। परसिया भंडारी गांव के सामने देवरिया सलेमपुर फोरलेन मार्ग पर दो अवैध कट था। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन लिए शुक्रवार को गांव के पास का एक अवैध कट बंद कर दूसरा भी बंद करने लगे। जिसका लोगों ने विरोध किया और कहा कि अगर यह अवैध कट बंद हो गया तो गांव वालों को दो से तीन किलोमीटर आगे से जाकर आना-जाना पड़ेगा। जबकि दोनों तरफ गांव की अधिकतर आबादी बसी है। इसके अलावा खेती-बाड़ी है।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भवन भी उतर तरफ सड़क किनारे ही है। जिससे साइकिल से लोग इस पार से उस पार जाकर राशन भी लाते है। ऐसे में ग्रामीणों ने एक अवैध कट बंद करने से रोक दिया। जब कर्मचारी जोर-जबरदस्ती करने लगे तो ग्रामीण उग्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद जब मामला राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पास पहुंचा तो उन्होंने डीएम दिव्या मित्तल से बात कर तत्काल काम रोकवा दिया।
विज्ञापन

हालांकि संबंधित कर्मचारियों ने ग्रामीणों को दो दिन की मोहलत दी और कहा कि अवैध कट न बंद करने का आदेश लाइए। ग्राम प्रधान चन्द्रकेतु पटेल ने बताया कि इससे पहले डीएम दिव्या मित्तल को पत्रक देकर अवैध कट बंद न करने की गुहार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed