{"_id":"6643e6e18e6a7891ed012bc6","slug":"villagers-demand-for-booth-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-125662-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बूथ नहीं बनने से गांववाले नाराज, पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बूथ नहीं बनने से गांववाले नाराज, पहुंचे अफसर
Wed, 15 May 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 15 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
.....
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के एक गांव का बूथ दूसरे गांव में बनाए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को विरोध जताया। जब इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो आनन-फानन एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
तहसील क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव में पिछले लोक सभा के चुनाव में प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केन्द्र बनाया गया था। किसी कारण से विधान सभा चुनाव के दौरान बूथ को गांव के बगल के गांव जमुई में मर्ज कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बूथ दूर होने के चलते बुजुर्ग महिला एवन पुरुष को मतदान करने में दिक्कत होगी। ऐसी स्थिति में यहां बूथ बनाया जाना जनहित में रहेगा। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जब इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो एसडीएम गिरीश कुमार झा, तहसीलदर अलका सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि बूथ को लेकर गांव के लोग परेशान हैं, लेकिन अब बूथ का परिवर्तन संभव नहीं है। चुनाव के बाद उनकी समस्या का निदान कर दिया जाएगा।