{"_id":"6af4ba526827968e6d0e3aab","slug":"union-minister-inspected-the-jagriti-udyam-kendra-deoria-news-c-208-1-deo1047-196410-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जागृति उद्यम केंद्र का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जागृति उद्यम केंद्र का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
बैतालपुर। केंद्रीय विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। केंद्र से जुड़े लोगों ने उन्हें अब तक संचालित कार्यक्रमों, कार्ययोजना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है। जरूरत युवाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना जरूरी है। जागृति उद्यम केंद्र जैसी पहल कौशल विकास, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नए उद्यमों की स्थापना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव डॉ. राजीव मणि, गौरी मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रानी सिंह, महिला कल्याण विभाग की मनोवैज्ञानिक मीनू सिंह, सोशल ऑडिटर नीतू सिंह और देवरिया सांसद प्रतिनिधि मनीष मणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।