फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers chased youths riding pickup on suspicion of theft

Deoria News: पंपिंग सेट चोरी के संदेह में पिकअप सवार युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased youths riding pickup on suspicion of theft
घिरता देख पिकअप सवार खेतों के रास्ते भागे, पुलिस ने पिकअप का कब्जे में लिया
विज्ञापन


भटनी। डेमुसा गांव में पिकअप से चोरी करने गए आरोपियों को ग्रामीणों ने शनिवार की रात में दौड़ा लिया। लोगों ने पिकअप का पीछा कर बिहार सीमा से पकड़ लिया। जबकि उसमें सवार आरोपी मौके से भाग निकले। इस बीच लोगों ने पिकअप का शीशा भी तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भटनी के डेमुसा टोला ओझवलिया में रमेश प्रसाद का पंपिंग सेट खेत में है। देर रात कुछ युवक पिकअप से खेत के पास पहुंचे और पंपिंग सेट खोलने लगे। खेत के पास पिकअप रुकने पर गांव वालों को संदेह हुआ और शोर करते पहुंचे तो पिकअप सवार भागने लगे। कुछ ग्रामीण भी बाइक से पिकअप का पीछा करने लगे। गांव वालों ने बिहार प्रांत के विजयीपुर में पिकअप को रोक लिया। यह देख उस पर सवार युवक अंधेरे का फायदा उठाकर खेत के रास्ते मौके से भाग निकले। लोग पिकअप को लेकर भटनी थाने पहुंचे और पिकअप को सीज करने व वाहन स्वामी पर चोरी का केस दर्ज करने की मांग की। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि शिकायत पर पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed