फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vikash became jiladhyaks pradhan sangh

विकास बने ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
vikash became jiladhyaks pradhan sangh
विकास बने ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

सिरजम में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर। सिरजम गांव में सपा नेता डबलू मणि के आवास पर जिलेभर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पूर्व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप मणि त्रिपाठी के पुत्र सोपरी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विकास मणि त्रिपाठी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

जिला ग्राम प्रधान संघ के चुनाव बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता विश्वविजय, संघ के संरक्षक राजेंद्र सिंह और संघ के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष गजाधर मणि त्रिपाठी की देखरेख में हुई। कार्यक्रम में बैतालपुर विकास खंड के सोपरी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान विकास मणि त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष पद के नाम पर चर्चा हुई। इनके अलावा किसी अन्य ने उम्मीदवारी नहीं जताई। इसके कारण सर्वसम्मति से विकास मणि को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उपस्थित ग्रामप्रधानों ने उनको माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रताप मणि त्रिपाठी, अनिल मणि त्रिपाठी गुल्लू, रामानंद यादव, राधेश्याम राय, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, राधेश्याम यादव, राकेश कुमार गोंड, राम आशीष साहनी, शीला सिंह, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed