फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vijay Bahadur won medals in long jump and triple jump

Deoria News: लंबी कूद व ट्रिपल जंप में विजय बहादुर ने जीता पदक

Tue, 10 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vijay Bahadur won medals in long jump and triple jump
भटनी। क्षेत्र के गौरनरिया गांव निवासी रिटायर्ड जवान विजय बहादुर मिश्र ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित मास्टर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उन्होंने लंबीकूद और ट्रिपल जंप स्पर्धा में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके पहले भी विभिन्न जगहों पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजय बहादुर मिश्र ने 100 से अधिक मेडल जीतकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। भटनी के गौरनरिया गांव निवासी विजय बहादुर मिश्र सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान हैं। सेवा में रहने के दौरान वह एथलेटिक्स में देश को कई पदक दिलाए।
विज्ञापन

रिटायर्ड के बाद भी विजय बहादुर खेलकूद से जुड़े रहकर विभिन्न जगहों पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और मेडल जीत जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में केरल के त्रिवेंद्रम में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने गए थे, जिसमें देशभर से आए अनुभवी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजय बहादुर मिश्र ने 70 प्लस आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन किया और लंबीकूद में तीसरा और ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान प्राप्त कर दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed