फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vigilance in departments over CM tour

सीएम दौरे को लेकर विभागों में सतर्कता

Wed, 10 May 2017 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 10 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vigilance in departments over CM tour
सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
देवरिया। जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर महकमों में सतर्कता बरती जा रही है। इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि सीएम को कोई कमी न दिखने पाए। स्वास्थ्य विभाग में साफ-सफाई का विशेष जो दिया जा रहा है। जेई, एईएस वार्ड में भी व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।  देवरिया के भाटपाररानी इलाके के टीकमपार के बीएसएफ जवान प्रेमसागर जम्मू-कश्मीर में एक मई को शहीद हो गए।
विज्ञापन


दो मई को शहीद जवान प्रेमसागर का पार्थिव शरीर हेलीकाप्टर से लेकर बीएसएफ के जवान पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शहीद को कंधा दिया और घर तक पहुंचे। परिवारवालों ने सीएम के आने के बाद ही दाह-संस्कार करने की जिद कर दी। कैबिनेट मंत्री ने परिवारवालों की सीएम से बात कराई। उन्होंने तेरहवीं से पहले गांव आने का वादा किया। इसके बाद शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के तेरहवीं का समय नजदीक आ रहा है तो सीएम के आने की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर सभी विभागों के लोग तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएचसी, सीएचसी और न्यू पीएचसी पर भी व्यवस्था ठीक की जा रही है। अधिकारियों को इस बात का डर सताने लगा है कि शहीद के घर आने के बाद यदि वे कहीं जांच में चले गए तो उनके लिए दिक्कत हो सकती है। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि सीएम का दौरा संभावित है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed