फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vidyasagar President elected Radhakrishna secretary

विद्यासागर अध्यक्ष, राधाकृष्ण सचिव निर्वाचित

Fri, 31 Mar 2017 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 31 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vidyasagar President elected Radhakrishna secretary
जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कांटे के मुकाबले में विद्यासागर मिश्र ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। सचिव पद पर राधाकृष्ण को विजय मिली है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकृष्ण चंद्र कश्यप पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 1350 में से 1009 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह आठ से ढाई बजे तक चला। एक घंटे के बाद यानी साढ़े तीन बजे से गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


देर शाम को परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके मुताबिक अध्यक्ष पद पर विद्यासागर मिश्र को 269 वोट मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र राव को 259 मत मिला है। कौशल किशोर पांडेय को 228 मत, शिवपूजन सिंह को 187 और अशोक दीक्षित को 54 मत मिला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक प्रताप तिवारी ने 525 मत पाकर रामप्रसाद 465 को हरा दिया। उपाध्यक्ष के दो पद पर नीतेश कुमार पांडेय 492 और दिवाकर नाथ तिवारी 400 मत पाकर विजयी रहे। अजय कुमार उपाध्याय को 236 मत, प्रमोद कुमार यादव को 224 और रवींद्र प्रजापति को 162 मत मिला है। सचिव पद पर राधाकृष्ण शुक्ल 459 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाचस्पति मिश्रा 202, मनोज कुमार राय 120, आशुतोष कुमार सिंह 76, हरिकिशोर यादव को 52 मत मिले। संयुक्त सचिव के तीन पद पर दिव्यांश पति त्रिपाठी 515, वरूण कुमार तिवारी 437, अभिषेक मिश्र 428 मत पाकर विजयी हुए। अरुणेश कुमार मल्ल को 312 और मनोज कुमार यादव को 302 मत मिला है। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर अरुण कुमार उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रेमचंद्र चौहान, करूणानिधि चतुर्वेदी, राजेंद्र जायसवाल, रुपेश कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं।


सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद पर अजय कुमार शर्मा, अमर बहादुर सिंह, अशोक कुमार पटेल, जीतेंद्र कुमार यादव, राजेश मणि त्रिपाठी, श्रीराम सिंह पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश सिंह और नितेंद्रनाथ त्रिपाठी, सदस्य बैजनाथ गोयल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सुहेल अहमद लारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed