फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   video viral of rape case

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला

Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
video viral of rape case
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले दोनों पैरों से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इन्कार कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, तीन जून को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग युवती घर पर अकेली थी। उसकी मां मायके गई थी। जबकि भाई बाहर गया था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान माल की धमकी दी परिजनों के घर वापस आने पर ने सारी घटना बताई। मामला उजागर होने पर गांव के ही पूर्व प्रधान के पति समझौता करने में लग गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, युवती की अस्मत की कीमत लगाते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष घटना की छानबीन करने बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद छानबीन के लिए गांव गया था। युवती और उसके परिजनों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। यदि मामले में परिजन तहरीर देते हैं तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed