{"_id":"63a349873a3f9e372934bfa8","slug":"video-viral-of-a-youth-from-lockup-deoria-news-gkp4617120136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज जेल होई, कल बेल होई, फिर ऊहे खेल होई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज जेल होई, कल बेल होई, फिर ऊहे खेल होई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जेल होई, कल बेल होई, फिर ऊहे खेल होई
लॉकअप में बंद आरोपी ने गाने के साथ वीडियो किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाने के लॉकअप में बंद आरोपी ने शांतिभंग में चालान होते ही अपना फोटो खींचकर आज जेल होई, कल बेल होई, फिर ऊहे खेल होई भोजपुरी गाने के साथ वीडियो बनाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाकर वायरल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने वीडियो वायरल होने की जानकारी जब पुलिस को दी तो पुलिस सकते में आ गई। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 दिसंबर को बरात आई थी। बरात में विवाद करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर दिया। आरोपी ने लॉकअप में मोबाइल से अपना फोटो खींच लिया। सुरक्षा और पहरे पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस बात की तनिक भी भनक नहीं लगी। दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद कि वह आज ही शाम तक छूट जाएगा, उसने भोजपुरी गीत आज जेल होई कल बेल होई, फिर ऊहे खेल होई के साथ वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में स्टेटस लगा कर वायरल कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर एसओ को जब वायरल वीडियो दिखाया तो आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इसी लॉकअप से कुछ माह पहले एक गंभीर मामले में बंद दो आरोपी एस्बेस्टस की छत तोड़कर ऊपर से कूदकर भाग निकले थे। कई गांव के लोगों के सहयोग से दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पकड़ा गया था। इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो को देखकर ही बता पाएंगे कि मामला क्या है।