फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of Nageshwar 307 and Shailesh Afat goes viral

Deoria News: नागेश्वर 307 व शैलेश आफत का वीडियो वायरल

Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of Nageshwar 307 and Shailesh Afat goes viral
देवरिया/बरहज। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक के बाद एक वायरल हुए स्टंट के वीडियो व मारपीट की घटनाओं ने पुलिस महकमे को बेचैन कर दिया। हालांकि पुलिस रोज किसी न किसी क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बावजूद इसके बाद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर 302, 307 व 333 गैंग से जुड़े गुर्गे वीडियो वायरल कर रहे हैं। हालांकि कुछ गुर्गों की सक्रियता कम भी हुई है। लोगों का कहना है कि रफ्तार के जेल जाने के बाद गिरोह के कुछ युवाओं ने गैंग की बागडोर अपने हाथ में ले ली।
विज्ञापन

रफ्तार के जेल जाने के बाद टाइगर नागेश्वर राव, शैलेश आफत, अपराधी यादव शिवा यदुवंशी गैंग की बागडोर संभाले हुए है। फिलहाल वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर भलुअनी पुलिस इन मनबढ़ युवकों के विरुद्ध नकेल कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल प्लेटफार्म पर शनिवार को स्थानीय सहित भलुअनी और मदनपुर थानों के अलग-अलग गैंग के गुर्गों का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार रफ्तार के जेल जाने के बाद उसके गैंग के सदस्यों ने अलग-अलग गैंग बनाते हुए कमान संभाले हुए हैं।
मदनपुर के करायल शुक्ल क्षेत्र में शनिवार को करीब एक दर्जन से अधिक मनबढ़ों के बाइक से घूमते हुए दहशत फैलाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 सदस्यों को धर दबोचा। इसी बीच भलुअनी में मनबढ़ों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट करने की बात सामने आई है। कुछ मनबढ़ों के पास तमंचा भी दिखाई दे रहा है।
सोशल प्लेटफार्म पर टाइगर नागेश्वर राव टीम 307 कहीं देसी तमंचा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रहा हैं तो अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ बाइक से भोजपुरी गाने पर स्टंट बना रहा है। इसी तरह शैलेश आफत 302 का संचालक करने वाला शख्स बाइक से स्टंट दिखाते तो अवैध तमंचा के साथ रील बनाते दिख रहा है।
एक पोस्ट में बाइक से दो दर्जन से अधिक मनबढ़ों की तस्वीर वायरल हो रही है। इसका संचालक शिव यदुंवशी नामक गुर्गा कर रहा है। पुलिस ने जब सोशल मीडिया की पड़ताल कराई तो 307 गैंग का संचालन नागेश्वर राव करता मिला, उसने टाइगर नागेश्वर राव टीम 307 भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है और आए दिन अगल-अलग पोस्ट डालता रहता है।

इसी तरह अपराधी यादव नामक एक युवक रील वायरल हो रहा है। 302 व 307 गैंग का संचालन करने वाले युवक कभी रफ्तार गैंग के सक्रिय सदस्या हुआ करते थे। मदनपुर की तर्ज पर अब भलुअनी पुलिस वायरल वीडियो के माध्यम से मनबढ़ों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
भलुअनी थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में मनबढ़ों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed