{"_id":"67b78e542e8bcac13d0df290","slug":"video-of-miscreants-goes-viral-in-gauribazar-bhaluani-and-bhatpar-rani-also-police-engaged-in-investigation-deoria-news-c-208-1-deo1004-147571-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौरीबाजार, भलुअनी और भाटपार रानी में भी मनबढ़ों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौरीबाजार, भलुअनी और भाटपार रानी में भी मनबढ़ों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में मनबढ़ों का गैंग इस कदर हावी हुआ है कि पुलिस महकमा तंग व तबाह है। लगातार पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन न तो गैंग कम होने का नाम ले रहा है और न ही गैंग के सदस्य। पुलिस अगर लार थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है तो मदनपुर में मनबढ़ों का वीडियो वारयल हो जाता है। विगत एक पखवारे में भलुअनी, मदनपुर, लार, बरियापुर थाना क्षेत्र में मनबढ़ों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस कार्रवाई में जुटी ही थी कि एक रोज पहले 302 गैंग के सदस्यों ने एक युवक को सरेराह पिटाई कर दी। इसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर ही रही है कि सोशल मीडिया पर गौरीबाजार व भाटपार रानी क्षेत्र का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाटपार रानी में वायरल मारपीट का वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी। वहीं अन्य वीडियो में एक गैंगेस्टर के होने की बात कही जा रही है। जिले में सोशल प्लेटफार्म पर लार, भलुअनी और मदनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गैंग के मनबढ़ों का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें मनबढ़ों द्वारा पोस्ट डालकर एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश किए जाने की बात कही जा रही थे। मदनपुर के करायल शुक्ल क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 सदस्यों को धर दबोचा और चालान कर दिया था। इसी बीच भलुअनी में मनबढ़ों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट कर सनसनी फैला दी। इस वीडियो में कुछ मनबढ़ों के पास तमंचा भी दिखाई दे रहा था। सोशल प्लेटफार्म पर टाइगर नागेश्वर राव टीम 307 कही अवैध देशी तमंचा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रहा है तो अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ बाइक से भोजपुरी गाने पर स्टंट बनाते दिख रहा था। पुलिस ने शैलेष आफत 302 की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। इधर बरियारपुर पुलिस भी क्षेत्र में मनबढ़ युवकों का पहचान करने में जुटी हुई है।
अपराधी यादव ने मांगी माफी
बरहज। मदनपुर पुलिस सोशल प्लेटफार्म पर दहशत फैलाने और छिटफुट घटनाओं को अंजाम देने वाले मनबढ़ों के खिलाफ ऑपरेशन तलाश चला रही है। बुधवार को बेलही खुदियां निवासी और मनबढ़ मंटू उर्फ अपराधी यादव करते हुए माफी मांगा। पुलिसिया सख्ती के बाद बेटे के सही रास्ते पर आने पर पिता काफी खुश दिखे। उन्होंने भावुक होकर लोगों से इस तरह के कदम उठाने से मना किया। बेलही खुदियां निवासी मंटू उर्फ अपराधी का सोशल प्लेटफार्म पर रफ्तार के साथ फोटो वायरल हुआ था। जिसे संज्ञान में लेते हुए मदनपुर पुलिस ने उसके धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। बुधवार को पुलिस उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाई। जहां उसके द्वारा अख्तियार किए गए गलत रास्ते पर पूछताछ किया गया। मंटू के पिता के सहयोग से इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह आरोपी से वीडियो काल के जरिये बात किया। बताया जा रहा है कि पुलिस से बातचीत के दौरान समझ में आने पर मंटू फोन पर फफक कर रोने लगा। वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की दुहाई दे रहा था।