{"_id":"688a65e3c342c5405b0099a9","slug":"video-of-main-accused-in-nihal-murder-case-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159635-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निहाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी का वीडियो वायरल... जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निहाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी का वीडियो वायरल... जांच शुरू
Thu, 31 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पैकौली। निहाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी आशीष पांडेय का सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा है। एक में वह चार पहिया वाहन के काफिले के साथ अपने मोहल्ले में पहुंचता है। दूसरे में 10 से 12 युवकों के पैदल जाता दिख रहा है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
इस वायरल वीडियो को देख निहाल की मां गायत्री सिंह ने कहा कि आज उनके बेटे के हत्या में शामिल जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में देर है पर अंधेर नहीं। आरोपियों को सजा दिलाकर ही दम लेंगी।
उधर, इस चर्चित हत्याकांड में अनुराग गुप्ता, दीपक मिश्रा और आलोक कुमार राजभर के बाद मुख्य आरोपी आशीष पांडेय, दोनों शूटर अमन गिरि और बृजेश गोस्वामी को भी हाईकोर्ट से जामनत मिल गई है। कुछ दिन पहले आशीष पांडेय ने जमानत की लिए अर्जी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस इस हत्याकांड में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। निहाल हत्याकांड सात नवंबर 2024 को उस समय घटित हुई थी, जब मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी निहाल शहर के मुंसफ कॉलोनी स्थित आवास लौट रहा था।
रास्ते में बाइक सवारों ने सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास गोली मार कर निहाल की हत्या कर दी थी। निहाल की मां गायत्री सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी और आलोक कुमार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता आशीष पांडेय ने निहाल की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या से पहले 40 हजार रुपये अमन को एडवांस दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, अमन गिरि ने गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी।
आशीष ने निहाल से जान का खतरा बताते हुए हत्या का प्लान बनाया था और दोस्त अनुराग व दीपक के साथ साजिश रची थी।