{"_id":"6aa1b34567b93b50db0bc1a3","slug":"vicious-man-arrested-with-stolen-jewellery-deoria-news-c-208-1-deo1022-191375-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के आभूषण के साथ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के आभूषण के साथ शातिर गिरफ्तार
Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
भटनी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने बुधवार को चोरी के आभूषण के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सत्येंद्र सिंह कुशवाहा निवासी चांदपाली, बिहार के रूप में हुई। भटनी जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य पुलिसकर्मियों के साथ भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन में आभूषण चोरी करने के बाद बिहार भागने की फिराक में स्टेशन पर मौजूद है।
सूचना पर जीआरपी ने संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से करीब 10 हजार रुपये की कीमत का एक सोने का आभूषण बरामद हुआ। सीओ बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि आभूषण के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद