फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Verification work completed, number of examination centers may increase

Deoria News: सत्यापन का कार्य पूरा, बढ़ सकती है परीक्षा केंद्रों की संख्या

Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Verification work completed, number of examination centers may increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के तहत तहसील स्तरीय समिति ने केंद्रों के भौतिक सत्यापन की अपनी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। कर्मचारी इस रिपोर्ट को ऑनलाइन करने में जुटे हुए हैं।
इस रिपोर्ट को बोर्ड को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद ही निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में पिछले साल जहां 180 केंद्र बने थे वहीं इस बार 1.29 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत होने से केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए पांचों तहसील क्षेत्रों के एसडीएम के नेतृत्व में बनी टीम ने डीआईओएस कार्यालय को अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने अपने क्षेत्र के एक-एक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया है। जिले के कुल 553 विद्यालयों ने पिछले दिनों बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए संसाधनों की जानकारी ऑनलाइन किया था।
इसमें स्कूलों पर कमरे, कक्ष के दोनो तरफ सीसीटीवी कैमरा, बिजली, पानी, नल, शौचालय, आसपास के स्कूलों की दूरी, सड़क से स्कूल की दूरी सहित अन्य जानकारियों को अपलोड किया गया था। डीएम स्तर से इन संसाधनों की हकीकत जानने के लिए पांचों टीमों का गठन किया गया था। टीम में एसडीएम को अध्यक्ष और एडीआईओएस, प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाध्यापक को सचिव बनाया गया था।

इसके साथ ही पीडब्लूडी के सहायक अभियंता, तहसील के तहसीलदार को सदस्य बनाया गया था। टीम ने हर विद्यालयों पर जाकर भौतिक संसाधनों का सत्यापन करने के बाद अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed