{"_id":"69f0ff686edc1933ef0ded24","slug":"vehicles-parked-on-the-road-in-front-of-swaad-griha-were-fined-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-180529-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वाद गृह के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियाें का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वाद गृह के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियाें का कटा चालान
Wed, 29 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मंगलवार को सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड, मालवीय रोड और कोतवाली रोड समेत प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान स्वाद गृह रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के संचालित हो रहे ऑटो व ई-रिक्शा भी पुलिस के निशाने पर रहे।
कोतवाली रोड पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाली बुलेटपर विशेष रूप से कार्रवाई करते हुए चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 71 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा स्वाद गृह के सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का भी एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान से जहां यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आती है।
वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।