फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vehicles fail 3 times in fitness will be declared scrap

Deoria News: तीन बार फिटनेस में फेल वाहन हो जाएंगे कबाड़

Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
vehicles fail 3 times in fitness will be declared  scrap
तीन बार फिटनेस में फेल वाहन हो जाएंगे कबाड़
विज्ञापन

जिले में 41 हजार से अधिक वाहन हो जाएंगे कबाड़
जनपद में जल्द खुलेगा स्क्रैप सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नई कबाड़ नीति के तहत 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस में फेल होने पर उन्हें कबाड़ घोषित किया जा रहा है। साथ ही फिटनेस में तीन बार फेल होने वाले कामर्शियल वाहन भी कबाड़ घोषित होंगे। ऐसे वाहनों का ब्योरा विभाग खंगाल रहा है। अगर नई नीति के अनुसार फिटनेस के बाद जिले के करीब 41 हजार वाहन स्वामियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो कबाड़ की श्रेणी में आ सकते हैं, क्योंकि इनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है। स्क्रैप वाहनों के लिए जिले में सेंटर भी खोला जाएगा।
नई कबाड़ नीति के अनुसार 2007 के वाहनों को कबाड़ घोषित किया गया है। इसमें जनपद के 41 हजार 300 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। नया वाणिज्यिक वाहन अगर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है या अन्य कारण से जर्जर है तो मरम्मत के बाद एआरटीओ कार्यालय के फिटनेस के समय तीन बार फेल होने पर उसे भी कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। उसका पंजीकरण समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, अभी विभाग ने 15 साल पुराने निजी वाहनों को सड़क से हटाने की योजना बनाई है। इससे प्रदूषण से भी निजात मिल सकेगी। 41,300 वाहनों में जीप, ट्रक, बस, बाइक, टेंपो सहित अन्य वाहन शामिल हैं, जिनका आने वाले समय में पंजीकरण निरस्त करने की आशंका है। इसमें सबसे अधिक तीस हजार बाइक शामिल हैं। ऐसे वाहन स्वामियों को विभाग ने नोटिस भेजा है, ताकि वाहनों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वाहन की खरीदारी पर मिलेगी छूट
नई पालिसी के अनुसार पंद्रह साल पुराने कामर्शियल और बीस साल पुराने निजी वाहन को कबाड़ करने की योजना है। इसके तहत पुराने वाहनों को कबाड़ में देने पर मिलने वाला प्रमाणपत्र नया वाहन खरीदने पर 25 प्रतिशत छूट भी दी जानी है। इतना ही नहीं स्क्रैप वाहनों के लिए सेंटर भी जिले में खोला जाना है। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

कोट:
पुराने वाहन स्वामी जिनका पंजीयन समाप्त हो चुका है उनको नोटिस भेजा गया है। जिले में स्क्रैप सेंटर भी खोला जाना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
-एके शुक्ला, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed