{"_id":"6079ddca8ebc3e8cf75e8a68","slug":"vehicle-sieze-in-violation-of-model-code-of-conduct-deoria-news-gkp39223827","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
रुद्रपुर। नगर में शुक्रवार को प्रशासन ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों की जांच की। इस दौरान बिना परमिशन के घूम रहे भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन को प्रशासन ने सीज कर दिया। प्रशासन की ताबड़तोड़ चेकिंग से बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार टंडन, कानूनगो राजन सिंह, राम विनोद शुक्ल की टीम ने मुख्य बाजार से बस स्टेशन तक चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने हर दुकानदारों के यहां जांच की। दुकानदारों को बिना मास्क के दुकान पर बैठने और बगैर मास्क लगाए ग्राहक को सामान बेचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रास्ते में ऑटो चालक और सवारियों को मास्क पहन कर जाने पर ही छोड़ा गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। जिस पर लोगों को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सामाजिक दूरी बना कर बैंक पर कार्रवाई करने को कहा। बस स्टेशन पर एक भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन घूम रहा था। चालक बिना मास्क के गाड़ी चला रहा था। प्रचार का परमिशन मांगने पर वह चुप हो गया। एसडीएम ने प्रचार वाहन को कोतवाली भेज कर सीज करा दिया। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।