{"_id":"6ac15109035989476c09bae4","slug":"vegetable-vendor-dies-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1035-193346-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
तकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने पैदल घर लौट रहे सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाए गए राजेश विश्वकर्मा (53) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कोन्हवलिया गांव निवासी राजेश गांव के चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुबह चौराहे से चाय पीने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। गांव के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद