फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Various programs will be organized on Republic Day, outline set

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, रूपरेखा तय

Mon, 11 Jan 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Various programs will be organized on Republic Day, outline set
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, रूपरेखा तय
विज्ञापन

देवरिया। गणतंत्र दिवस को लेकर मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें पर्व को परंपरागत रुप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विविध कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई।
गणतंत्र दिवस पर्व की शुरुआत सुबह सात बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना के साथ होगी। सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण सुबह 8.30 बजे किया जाएगा और राष्ट्रगान व संकल्प को दोहराया जाएगा। सुबह 8.45 बजे मलिन बस्तियों में सफाई, सुबह 8.50 से दोपहर 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वालीबाल मैच, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैदियों में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरुष में मरीजों में फल वितरित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से पुलिस लाइन में पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण सुबह दस बजे होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता, देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रत्संग दोहराए जाएंगे। सुबह 10.30 बजे क्रास-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण तथा सुबह 11.30 बजे शैक्षिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कराया जाएगा। राजकीय बाल गृह में फल वितरित किया जाएगा। दोपहर बाद तीन बजे होमगार्ड, एनसीसी स्काउट गाइड आदि की राजकीय इंटर कालेज से रुट मार्च निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। सभी नगर पलिका परिषद, नगर पंचायतों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों में सफाई, झंडारोहण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहर एवं नगरों के चौराहों पर लगी मूर्तियों की सफाई एवं 25 व 26 जनवरी को देश भक्ति गीतों को बजाया जाएगा तथा सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं शहर के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवनों पर प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल, बीएसए संतोष राय, जिला मलेरिया अधिकारी एसपी तिवारी, प्रधानाचार्य/प्रभारी डीआईओएस पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed