फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   valuation of up board

कोरोना वायरस के दहशत के साए में होगा कापियों का मूल्यांकन

Sun, 15 Mar 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
valuation of up board
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए निर्देश जारी, जिले के नौ केंद्रों पर शुरू होगा मूल्यांकन कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन भी कोरोना वायरस की दहशत के साए में होगा। बोर्ड ने इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिले के नौ केंद्रों पर सोमवार को कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा, जो 25 मार्च तक चलेगा। सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य रविवार को भी चलता रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस, मुख्य नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए मूल्यांकन कार्य में लगाए गए शिक्षकों की सुरक्षा का खास ख्याल रखने की हिदायत दी है। इसके अंतर्गत मूल्यांकन अवधि में कक्ष में दो परीक्षकों को न्यूनतम एक मीटर की दूरी पर बैठने की व्यवस्था करने, मूल्यांकन केंद्र पर स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की नियमित सफाई, परीक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के उपयोग में आने वाले फर्नीचर के अतिरिक्त कक्षों के दरवाजे, खिड़कियों एवं उनके हैंडिलों की नियमित सफाई, परीक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के हाथ धोने के लिए साबुन, सेनेटाइजर नियमित रूप से रखने की व्यवस्था जरूर हो। यदि मूल्यांकन कार्य के समय किसी परीक्षक या कर्मचारी में कोरोना से पीड़ित होने के लक्षण, खांसी, जुकाम, ज्वर, सांस फूलने आदि के लक्षण मिलें तो हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर कॉल कर उपचार की सुविधा तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही ऐसे परीक्षक व कर्मचारी को मूल्यांकन कार्य से विरत रखा जाए। मूल्यांकन कार्य से इतर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं किसी भी अन्य व्यक्तियों को जिनका इससे संबंध न हो, उसे केंद्र पर कत्तई न आने दिया जाए। डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि मूल्यांकन एवं कोरोना वायरस के संबंध में शासन की ओर से आए निर्देशों का जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां
इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव, तथा हाईस्कूल की कापियां अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनूघाट, गंगा प्रसाद कॉलेज मझगांवा में जांची जाएंगी। एडीआईओएस डॉ. रामहजूर प्रसाद ने बताया कि हर मूल्यांकन केंद्रों पर एक-एक उपनियंत्रक तैनात किए गए हैं। साथ ही उपप्रधान परीक्षक व परीक्षकों की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दूसरे जनपदों से आईं कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
बचने के लिए जागरूक कर रही जीआरपी
भटनी। जीआरपी टीम ट्रेनों में लोगों को कोरोना वायरस से बचने को जागरूक कर रही है। टीम खुद को मास्क पहन बचाते हुए लोगों को बचने की सलाह दे रही है। जीआरपी ने यात्रियों से साफ-सफाई अपनाने और जागरूकता से इस महामारी से बचाव का रास्ता बता रही है। जीआरपी की इस पहल को सराहा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर और क्षेत्राधिकारी बलिया के निर्देशन में जीआरपी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी है। टीम लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रही है। वह लोगों से मॉस्क पहनने और साफ-सफाई पर ध्यान देने को कह रही है। इस संबंध में जीआरपी एसओ बृजेश मौर्य ने बताया कि ट्रेनों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जीआरपी टीम को मॉस्क दिए गए हैं। वे मॉस्क पहनकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही साफ-सफाई से रहने, मॉस्क का उपयोग करने और इससे जागरूक रहने की अपील की जा रही है। वहीं कोरोना वायरस से किसी भी प्रकार की दिक्कत पर जीआरपी टोल फ्री नम्बर पर सूचना देने की बात कही जा रही है।
पांच होटलों की खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच की
देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान रविवार को चलाया गया। शहर के पांच होटल एवं रेस्टोरेंट रेणुका इन, बरहज वाला, पिज्जा प्वाइंट, बिरियानी हाउस, रेणुका स्वीट्स एंड बेकरी का निरीक्षण कर संचालकों को खास निर्देश दिए । अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि होटल मालिक आने वाले लोगों के लिए हैंडवाश रखें और इसके लिए प्रेरित भी करें। खाद्य पदार्थ देते समय होटल में मौजूद वर्कर हैंड ग्लब्स, एप्रन का इस्तेमाल और अपने हाथों को हैंड वाश से साफ कर सेनेटाइजर लगाएं। होटलों के फर्श, दीवार, मेज कुर्सियां एवं प्लास्टिक के अन्य सभी सामान विसंक्रमित किए जाएं और यह प्रक्रिया लगातार दोहराई जाए। खाने का मेन्यू बार-बार लोगों के हाथ से गुजरता है। इसलिए मेन्यू कार्ड को प्लास्टिक कोटेड कराकर विसंक्रमित किया जाना चाहिए। होटल में आगंतुक प्रवेश करें तो बिना मॉस्क, हेड गियर और हैंड ग्लब्स के प्रवेश न करने दें। ऐसा नहीं करने पर होटलों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष आदि शामिल रहे।
मेडिकल स्टोरों में मॅास्क, सैनिटाइजर खत्म
जांच के लिए डीएम ने बनाई चार टीम, मेडिकल स्टोरों की हो रहीं जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के मेडिकल स्टोरों से मॅास्क और सैनिटाइजर खत्म हो गया है। 70 से 80 रुपये में पान की दुकानों पर मॉस्क बेचा जा रहा है। मेडिकल के थोक कारोबारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। चुपके से पान की दुकानों पर मॅास्क और सैनिटाइजर देकर बेचवा रहे हैं। डीएम ने मेडिकल स्टोर्स पर जरूरी दवाओं की ओवरेटिंग, जमाखोरी और महामारी से निपटने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। लोगों में कोरोना को लेकर इस कदर भय है कि सार्वजनिक स्थानों या भीड़भाड़ के बीच खड़ा होने से लोग कतरा रहे हैं।
कोरोना वायरस के भय का लाभ मेडिकल के थोक एवं फुटकर कारोबारी उठा रहे हैं। मॉस्क और सैनिटाइजर की मांगों की पूर्ति वह नहीं कर कालाबाजारी कर इसे बेचवा रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के मेडिकल स्टोरों ने मॉस्क और सैनिटाइजर खत्म होने का बोर्ड लगा दिया है। उधर, चोरी से सामान्य मॉस्क और सेनेटाइजर की बिक्री किराना और पान की दुकान पर अधिक मूल्यों पर की जा रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन गेट की दुुकानों पर 70 से 130 रुपये में की जा रही है। जांच के लिए बनाई गई टीम सिर्फ मेडिकल स्टोरों पर ही जांच कर दुकानदारों को हिदायत दे रही है। जिला अस्पताल के ईद-गिर्द चाय की दुकान, पान की दुकान पर लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन एक पास खड़ा होने से परहेज कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी भी किसी से हाथ नहीं मिला रहे हैं। कई लोग तो घरों से निकलना भी कम कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर डीएम की ओर से गठित की गई टीम को कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने और मेडिकल से जुड़े सामान की जमाखोरी रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। कई दिनों से सेनेटाइजर की कमी बाजार में है। दुकानदारों की डिमांड के बाद भी नहीं भेजी जा रही है। इस बाबत एसीएमओ डॉ. डीबी शाही ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जागरूकता और जमाखोरी रोकने के लिए टीम गठित की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
फोटो समाचार
स्वास्थ्य मेले में बचाव को दिए टिप्स
एकौना। पचलड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव को टिप्स दिए गए। रविवार को सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना से दहशत में नहीं आना चाहिए। विभाग चौकन्ना है। आशा बहुओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक करेंगी। बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के गोद भराई की रस्म अदा की गई। डॉ. डीबी शाही और ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर दूबे ने गर्भवती महिलाओं के गोद में फल, मीठा रखकर मंगल कामना की। जन आरोग्य मेले में आए मरीजों की जांच कर उनमें दवाएं बांटी गईं। चिकित्सकों ने मरीजों के साथ आए लोगों को घर पर सफाई बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. एलबी चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
आशा, आंगनबाड़ी को बचाव की दी जानकारी
भाटपाररानी। क्षेत्र के भिंगारी बाजार में रविवार को बाल विकास परियोजना की ओर से एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीडीओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि अपने क्षेत्र में कोरोना जैसी महामारी से बचने के उपाय और सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सभी का सहयोग भी जरूरी है। मौके पर आयुष्मान कार्ड वितरण व बचे हुए पात्रों को भी तत्काल उपलब्ध कराने की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गुलाब शाही ने की। इस दौरान आनंद पीयूष उपाध्याय, रजनीश पाठक, सम्स परवेज, विजय यादव सहित अनेक ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

कोरोना से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक
देवरिया। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस देश में महामारी का रूप में फैल रहा है। इससे बचाव के लिए 16 मार्च से तीन दिवासीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बचाव के उपाय की जानकारी और मॉस्क तथा साबुन वितरण किया जाएगा। जागरूकता अभियान का शुभारंभ राजकीय बाल सदन देवरिया से होगा। इस दौरान फणिंद्र मणि, सीमा जायसवाल, प्रिंस, राजू मिश्र, डॉ. माया सिंह, डॉ. अमृता, रामप्रसाद त्रिपाठी, अमित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed