फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vaccunation at 94 centres on monday

94 केंद्रों पर आज बुजुर्गों का होगा वैक्सीनेशन

Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
vaccunation at 94 centres on monday
94 केंद्रों पर आज बुजुर्गों का होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण होगा। इसकी तैयारी कर ली गई। इसके तहत जिला पुरुष व अस्पताल सहित 94 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 94 टीमें लगाई गई हैं। प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इन केंद्रों पर वैक्सीन की द्वितीय डोज भी दी जाएगी।
जनपद में सोमवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारी की गई है। जिला पुरुष व महिला अस्पताल, दस सीएचसी, सोलह पीएचसी व तीन अरबन सहित 66 न्यू पीएचसी पर टीकाकरण होगा। रविवार को सीएमओ कार्यालय में देर शाम तक प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन की कार्ययोजना तैयार करने में जुटे थे। वैक्सीनेशन के लिए वृद्ध लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र पर भी व्यवस्था की गई है। हालांकि प्री रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचने में लाभार्थियों को सहूलियत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की समस्या को देखते हुए योजना बनाई गई है कि केंद्र पर पहुंचने वाले का फोटो लेने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करते हुए टीकाकरण किया जाएगा। बाद में इंटरनेट कनेक्टीविटी उपलब्ध होने पर डेटा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन केंद्रों पर वृद्ध महिलाओं को ही लगेगा टीका
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को वृद्ध महिलाओं के लिए वैक्सीनेेशन सत्र का आयोजन किया गया है। इसके लिए तीन विशेष सत्र जिला महिला अस्पताल, सीएचसी लार व अरबन न्यू पीएचसी चकियवां आयोजित किए जाएंगे। यहां वरिष्ठ वृद्ध महिलाओं का टीकाकरण होगा। इन केंद्रों पर वैक्सीनेशन टीम में सभी महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली गई है। 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन केंद्रों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों वरिष्ठ वृद्ध महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। यहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसके अलावा जिन लोगों ने पहला डोज लिया है उन्हें वैक्सीन की द्वितीय डोज दी जाएगी।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed