फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vaccination from 21

Deoria News: वैक्सीन की बूस्टर डोज से खुलेगी विदेश जाने की राह

Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
vaccination from 21
वैक्सीन की बूस्टर डोज से खुलेगी विदेश जाने की राह
विज्ञापन

जिले को 15 हजार पांच सौ डोज मिली, दो दिन करना पड़ेगा इंतजार, 21 से होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना के टीके नहीं होने से लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर से निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं, बूस्टर डोज नहीं लग पाने के कारण विदेश जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ये समस्याएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं। अब उनके विदेश जाने की राह भी खुल जाएगी। कारण यह कि जनपद को वैक्सीन की 15 हजार 500 डोज उपलब्ध हो गई है। दो दिन बाद वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू होगा। सितंबर माह के लक्ष्य सापेक्ष अब तक 51.87 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगी है।
जनपद में वैक्सीनेशन के बूस्टर डोज को लेकर लोग परेशान हैं। दिसंबर माह के बाद से वैक्सीनेशन का कार्य ठप है। सभी केंद्र सूने पड़े हैं। वहां तैनात कर्मचारी बैठकर समय बिताने को मजबूर हैं। विदेश जाने वालों के लिए यह डोज लगवानी आवश्यक है। बिना इसके प्रमाणपत्र के उन्हें जाने की अनुमति नहीं है। कुछ को एयरपोर्ट से लौटना पड़ रहा है। इनमें अधिकांश युवा हैं।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर से जनपद को कोविशील्ड की 15,500 डोज उपलब्ध कराई गई है। स्टेट वैक्सीन स्टोर लखनऊ से वाहन द्वारा जिला वैक्सीन स्टोर में बुधवार को वैक्सीन की डोज पहुंच गई है। माह सितंबर तक के लक्ष्य 18,73,720 के सापेक्ष 9,71,912 को ही बूस्टर डोज लगी है जबकि 9,01,808 की बूस्टर डोज ड्यू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोगों को लगी है वैक्सीन
देवरिया। जिले में कोविड वैक्सीनेशन में 18 वर्ष से अधिक के लक्ष्य 22,90,231 के सापेक्ष 23,16,472 को प्रथम व 23,31,483 लोगों को द्वितीय डोज लगी है। इसमें 9,71,912 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। 15 से 17 वर्ष के लक्ष्य 2,17,497 के सापेक्ष 2,33,595 को प्रथम व 2,24,798 को द्वितीय तथा 12 से 14 वर्ष के लक्ष्य 1,31,355 के सापेक्ष 1,45,704 को प्रथम व 1,31,820 को द्वितीय डोज लगी है।
फोटो
मर्चेंट नेवी में सीमैन के पद पर हूं। नौकरी पर जाने के लिए बूस्टर डोज लगनी जरूरी है। इसके लिए सलेमपुर, खुखुंदू, जिला अस्पताल का पंद्रह से चक्कर लगा रहा हूं। न लगने की वजह से नहीं जा पा रहा हूं।
-संदीप कुमार चौहान, महराजपुर, खुखुंदू
- फोटो
नौकरी के लिए दुबई जाना है। किसी तरह पासपोर्ट बनाया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह वीजा आया है। विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए परेशान हूं। हर जगह समाप्त हो गई है।

आनंद गुप्ता, पड़री झिल्ली पार
- फोटो
घर की हालत बेहतर करने के लिए शारजाह (दुबई) में नौकरी के लिए जाना है। वीजा आ गया है। जल्द जाना है, लेकिन एक सप्ताह से बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर काट रहा हूं। कहीं नहीं लग रही है।
-आयुष बरनवाल, महत्थापार, सलेमपुर
कोट
जनपद में साढ़े पंद्रह हजार डोज वैक्सीन आई है। 21 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अभी नियमित विशेष टीकाकरण अभियान 20 जनवरी तक चलेगा।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed