फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vaccination begins at four centres, ward boy got first vaccine

चार केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का हुआ श्रीगणेश, जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय को लगा पहला टीका

Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
vaccination begins at four centres, ward boy got first vaccine
चार केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का हुआ श्रीगणेश, जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय को लगा पहला टीका
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के उद्घाटन के बाद शनिवार को जनपद में चार केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। डीएम अमित किशोर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय की मौजूदगी में जिला अस्पताल केंद्र पर पहला टीका ब्लड बैंक में तैनात वार्ड ब्वाय श्यामानंद तिवारी को लगाया गया। वैक्सीन की अगली डोज के लिए 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए टीका लगवाने वाले के मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। जिले के सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहे तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चार सौ लोगों के सापेक्ष 286 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिला अस्पताल केंद्र पर नोडल प्रभारी डॉ. डीके सिंह, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. धनंजय सिंह, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्रा, वर्षा सिंह, विवेक सिंह, हीरा यादव, अजय, सत्येंद्र, रंजीत गुप्ता आदि तैनात रहे। डीएम, सीएमओ, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनीसेफ के डॉ.हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के डॉ. अंकुर सांगवांग की उपस्थिति में वार्ड ब्वाय श्यामानंद तिवारी, इसरावती, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. जफर अनीस, सर्जन डॉ. गुलाम नवी, डॉ. प्रकाश श्रीवास्त, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. अकील अहमद, डॉ. कार्तिकेय जायसवाल, डॉ. पीके मिश्र, सलेहा खातून, घनश्याम मिश्र आदि को टीका लगाया गया। सभी ने कहा कि हमें इसी दिन का इंतजार था। वैक्सीन सुरक्षित है। इसको लेकर किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल केंद्र पर डॉ. उमेश नारायण मिश्र, सत्यदेव गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, विजेंद्र द्विवेदी, डॉ. कार्तिक पांडेय, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ.रीता सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. संतोष यादव, डॉ. सतीश कुमार सिंह आदि को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत के अवसर पर सहभागी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से एक वर्ष से जनसामान्य को कोरोना से बचाने के लिए कार्य किया जा रहा है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को टीकाकरण अभियान के तहत लाभान्वित किया जाएगा। उसके बाद पुलिस व अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी टीकाकरण अभियान को आने वाले समय में मानक के अनुरूप संचालित करेंगेे। कहा कि आज जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल चार अस्पतालों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया।
जनपद में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से किया गया। उन्हें कार्ड भी दिया गया, जिसके माध्यम से 28 दिन के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि जनपद में कोविड-19 वैक्सीन की 14,700 डोज प्राप्त हो चुकी है। लांचिंग के लिए जिला, ब्लॉक एवं सत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को नामित किया गया था। देश में विकसित वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुए हैं। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रोका गया। कहा कि प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। मास्क पहनना, हाथ की सफाई और शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें। नोडल अधिकारी एसीएमओ ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।
सत्यापन के लिए आवश्यक
अगर आप कोविड 19 टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी एवं पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।
तैयार किया गया था इमरजेंसी वार्ड
देवरिया। जिला चिकित्सालय स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित पांच वेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया था। इसके बगल में ड्यूटी रूम था। यहां डॉ. राकेश पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट आरपी यादव, सिस्टर इंचार्ज बीना राव, वार्ड ब्वाय श्रीनिवास यादव की तैनाती की गई थी। वार्ड में वेंटिलेटर, आक्सीजन, मानीटर, पल्स आक्सीमीटर मशीन आदि लगी थी।

गौरी बाजार में संयुक्त निदेशक की देखरेख में लगा टीका
गौरी बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में शनिवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर डॉ. बीएन राव, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीएन गिरि की देखरेख में निर्धारित लक्ष्य एक सौ स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कराया गया। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण का निरीक्षण किया। कोरोना प्रतिरक्षण का पहला टीका ग्रामीण बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह को लगाया गया। इसके बाद डॉ. आशीष कुमार कनौजिया, उमेश सिंह, चीफ फार्मासिस्ट छेदी बाबू सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश सिंह तथा आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के पश्चात स्वास्थ्य कर्मियों को निरीक्षण के लिए आधे घंटे तक विशेष कक्ष में रखा गया। टीकाकरण अभियान में अपना अनुभव साझा करते हुए सर्वप्रथम टीका लगवाने वाले चिकित्सको व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इसके पूर्व उनके मन में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की आशंका तथा भय व्याप्त था। टीकाकरण के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है। किसी तरह की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed