फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Urban is to say, the worst in voting

Deoria News: कहने को हैं शहरी, मतदान में सबसे फिसड्डी

Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Urban is to say, the worst in voting
नगर पालिका परिषद देवरिया में 49.02 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

- 69.02 प्रतिशत मतदान कर गौरीबाजार नगर पंचायत के मतदाता रहे सबसे आगे
बैकुंठनाथ शुक्ल
देवरिया। बात किसी के शहरी होने की हो तो उनके शिक्षित होने का ख्याल हर किसी के मन में आ ही जाता है। लोग कयास लगा लेते हैं कि सामने वाला व्यक्ति शहर का है तो पढ़ा लिखा और काफी समझदार होगा, लेकिन इस बार के नगर निकाय चुनाव में शहरवासियों ने अपनी समझ की लंका ही जला दी है। बृहस्पतिवार की शाम आए मतदान प्रतिशत में नगर पालिका परिषद देवरिया के मतदाता 16 नगर निकायों के मुकाबले फिसड्डी साबित हुए हैं। यहां महज 49.02 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है। जबकि नगर पंचायत गौरीबाजार के लोगों ने सर्वाधिक 69.02 प्रतिशत मतदान कर जिले में सबसे जागरूक मतदाता होने का गौरव हासिल किया है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बार चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता अभियान चलाता है। गांवों में नुक्कड़-नाटक के जरिए लोगों को उनके वोट का महत्व बताया जाता है। शहरियों को जागरूक मानते हुए यहां जिला प्रशासन का जोर कम ही रहता है। पहले मतदान, फिर जलपान सरीखे नारे शहर में गौड़ हो जाते हैं। यही कारण है कि शहरवासियों का रूझान मतदान की ओर नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन

-----------
2019 के लोकसभा चुनाव में भी कम किया था मतदान
ऐसे ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शहरवासियों ने मतदान में रूचि नहीं दिखाई थी। शहर के बीचो-बिच बने 30 बूथों पर 43 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। सबसे खराब स्थिति बीआरडी इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, दयाराम यूएमवी लक्षीराम पोखरा, सुभाष प्राथमिक विद्यालय रामगुलाम टोला आदि बूथों की रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
क्यों जरूरी है मतदान
वोट देकर हम अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं और देश, प्रदेश, नगर को चलाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। वोट से हम अच्छे सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय अध्यक्ष चुन सकते हैं। सभी चुनाव महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हमें अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। यह मौके पांच साल के अंतराल पर मिल पाता है।

-----------
मतदान में टॉप फाइव नगर निकाय
नगर निकाय - मतदान प्रतिशत
गौरीबाजार - 69.02
भटनी - 66.91
हेतिमपुर - 66.82
बरियारपुर - 63.86
रूद्रपुर - 63.02
---------------
वर्जन
जहां भी मतदान प्रतिशत कम है वहां आगामी चुनाव में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहर के लोग शिक्षित होते हैं। इनकों अपने मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। - रविंद्र कुमार, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed