{"_id":"691386442884a46e1d043a77","slug":"uproar-over-overpricing-of-seeds-warehouse-in-charge-returns-excess-amount-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167637-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीज का अधिक मूल्य लेने पर हंगामा गोदाम प्रभारी ने अतिरिक्त रकम लाैटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीज का अधिक मूल्य लेने पर हंगामा गोदाम प्रभारी ने अतिरिक्त रकम लाैटाई
Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डुमरी स्थित कृषि बीज गोदाम पर बीज का अधिक मूल्य लेने पर किसानों ने हंगामा किया। गोदाम प्रभारी ने जब वसूले गए अधिक मूल्य किसानों को वापस किया तब मामला शांत हुआ।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी ग्राम पंचायत में कृषि बीज गोदाम है। एक दिन पूर्व गोदाम बंद था तो किसानों ने बीज के लिए हंगामा किया था दूसरे दिन जब गोदाम खुला तो सभी किसानों से बीज गोदाम प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा की ओर से 303 प्रजाति के बीज आधारित या प्रमाणित के नाम पर या 1100 रुपये और 1120 लिया गया।
किसानों ने जब जिला कृषि अधिकारी से बीज का रेट पूछा तो उन्होंने 936 रुपये बताया तथा 25 रुपये कल्चर पाउडर का बताया। दोनों का मूल्य 961 रुपये हुआ लेकिन बीज गोदाम प्रभारी की ओर से किसानों से 1110 रुपये लिया जा रहा था। इसके बाद किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने जब दबाव बनाया तो गोदाम प्रभारी ने कुछ किसानों को पैसा वापस किया जबकि कई किसान बीज लेकर वापस चले गए थे जिनका पैसा वापस नहीं किया गया। बीज गोदाम प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों ने अंगूठा नहीं लगाया है, उन्होंने अधिक दाम दिया है।
विज्ञापन
बीज गोदाम पर पहुंचे किसान गौतम मठिया के मुन्नर सिंह, रामपुर चंद्रभान के रामधनी कुशहरी के राधेश्याम, अरविंद, विजय ने बताया कि उन लोगों से बीज के लिए 1120 रुपये लिया गया है। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि अधिक मूल्य लेने की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।