{"_id":"68d2f3ab88f5282cfd07ca48","slug":"uproar-erupts-in-rudrapur-over-attempts-to-remove-banner-controversy-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163911-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में बैनर पर विवाद हटवाने की कोशिश पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में बैनर पर विवाद हटवाने की कोशिश पर हंगामा
Wed, 24 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ धरना देते भाजपाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। नगर में मंगलवार को दुर्गा पूजा पर एक विवादित बैनर को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। चौक पर शिवाजी महाराज और मुगल को लेकर लगाए गए बैनर पर पुलिस ने आपत्ति जताई। पुलिस के बैनर उतरवाने की कोशिश करने से नाराज भाजपाई धरने पर बैठ गए।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने धरने पर बैठे भाजपा नेताओं को किसी तरह शांत कराया। नगर के पुराना चौक पर सोमवार की रात मुगल और शिवाजी महराज को लेकर एक बैनर लगाया गया।
इस पर मुगलों के बाप क्षत्रपति शिवाजी महराज स्लोगन को लेकर किसी ने पुलिस में शिकायत की। बैनर में एक शब्द पर पुलिस ने आपत्ति जताते हुए बैनर लगाने वालों को थाने में तलब किया। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल थाने पहुंचे ही थे कि पुलिस बैनर हटवाने चौक पर पहुंच गई। इस बात पर नगर के भाजपा नेता एकजुट हो गए।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठे लाल निगम, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभासद बल्लू मद्धेशिया, इंजीनियर सुशील चंद गुप्त, निखिल गुप्ता सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर अराजकता का माहौल बना रही है। पुलिस की कार्यशैली के कारण लोगों में आक्रोश है।
पुलिस को इससे पहले एक समुदाय के उनके त्योहार पर इस्लाम जिंदाबाद का बैनर लगाने पर कोई आपत्ति नहीं रहा। शिवाजी इस देश के नायक हैं। उन्होंने मुगल आक्रांताओं से लोहा लेकर हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा की। भाजपा कार्यकर्ता शिवाजी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भाजपाइयों के रुख को देख पुलिस बैनर हटाने से पीछे हट गई। इस बाबत सीओ हरि राम यादव ने कहा कि बैनर पर एक शब्द को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है। जिसे हटवाने को बोला गया है।र