फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar among Hindu leaders over conversion in Deoria

Deoria: चर्च में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी नेताओं का हंगामा, मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 Dec 2023 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

पास्टर रुद्र ने बताया कि रविवार को भी चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने जबरन परिसर में आकर हंगामा किया। धर्मांतरण का आरोप गलत है।

विज्ञापन
Uproar among Hindu leaders over conversion in Deoria
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया में झाड़ फूंक के बहाने चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने रविवार को जमकर हंगामा किया। इससे प्रार्थना सभा में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। मामला बढ़ता देख पास्टर अपने कमरे में चले गए और किसी से मिले भी नहीं। चर्च पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को शांत कराने के बाद मसीही समाज के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने गांव से आने वाले लोगों का नाम, पता मांगा है। धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

शहर के कोतवाली रोड स्थित मसीही कलिसिया चर्च में झाड़ फूंक की आड़ में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। चर्च में अचानक पहुंचकर युवक वीडियो बनाने लगे, यह देख महिला और पुरुष इधर उधर भागने लगे और पास्टर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिए। सूचना पर कोतवाल और दरोगा सिपाहियों के साथ पहुंचे। हंगामा करने वाले हिंदूवादी नेताओं को शांत कराने के बाद कोतवाल मसीही समाज के लोगों से गांव से आई महिलाओं के बारे में पूछताछ की। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस गई थी। पास्टर से मुलाकात नहीं हुई। मसीही समाज की महिलाओं से बात हुई। क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और भोजन का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

 

पास्टर रुद्र ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर रविवार को प्रार्थना सभा (सर्विस) का आयोजन होता चला आ रहा है। इसमें मसीही समाज के लोग और विश्वासी शामिल होते हैं। रविवार को भी चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने जबरन परिसर में आकर हंगामा किया। धर्मांतरण का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed