फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Upper caste society held a meeting and awareness rally to protest against the UGC bill

Deoria News: यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक, जागरूकता रैली निकाली

Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Upper caste society held a meeting and awareness rally to protest against the UGC bill
देवरिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर बैतालपुर के परिसर में रविवार को यूजीसी बिल को लेकर सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिल के प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया गया। इसके बाद बैतालपुर बाजार में सवर्ण जागरुकता रैली निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षण संस्थानों को सवर्ण विहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ेगी, अन्यथा भविष्य में गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राकेश मणि ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो देश और प्रदेश में चुनाव के माध्यम से सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास किया जाएगा। सच्चिदा सिंह राणा ने शिक्षा में पारदर्शिता और समान अवसर पर जोर दिया। रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव का दूरगामी प्रभाव पड़ता है, इसलिए व्यापक चर्चा आवश्यक है। नित्यानंद उपाध्याय ने शिक्षा को देश की प्रगति का आधार बताया। बैठक को भरत मणि, मार्कण्डेय मणि, गिरजेश मिश्र, कपिल मुनी मणि तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र, अजय मणि, विनय पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मणि, बृजेश मणि, राजीव मणि, अनिल मणि गुल्लू, नंदू मणि, अमूल्य रतन मणि, मुकेश राव, प्रवीण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed