{"_id":"676460ca2163d5eeb709bf51","slug":"upcas-under-23-womens-teams-final-trial-today-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-142535-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपीसीए की अंडर-23 महिला टीम का फाइनल ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपीसीए की अंडर-23 महिला टीम का फाइनल ट्रायल आज
Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कमला क्लब कानपुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-23 महिला टीम का फाइनल ट्रायल होगा। इसमें जिले की सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चयनित खिलाड़ियों में आराध्या निगम, गीतांजलि सिंह, शिल्पी शुक्ला, प्रज्ञा पटेल, आर्या शुक्ला, आकांक्षा मल्ल और आराध्या सिंह शामिल हैं। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान ने कहा कि यह देवरिया के लिए गर्व का क्षण है, आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
आईसीसी लेवल वन के कोच धर्मेंद्र यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक शाने हबीब, सुनील त्रिपाठी, तारकेश्वर साहनी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवादब